Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : आनंदधाम में ब्रजेश महाराजश्री के उत्सव पर युक्ति ओझा की भजन संध्या

Bhilwara : आनंदधाम में ब्रजेश महाराजश्री के उत्सव पर युक्ति ओझा की भजन संध्या

Bhilwara : आनंदधाम में ब्रजेश महाराजश्री के उत्सव पर युक्ति ओझा की भजन संध्या

राधे राधे बोल श्याम आएंगे…पर भक्ति से सराबोर भक्त, खूब नाचे

Advertisement Box

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)। राधे राधे बोल श्याम आएंगे, आएंगे श्याम आएंगे सहित एक से बढ़कर एक बृज भाव भरे भजनों से गायिका युक्ति ओझा ने ऐसा समा बांधा कि भक्त भक्ति से सराबोर होकर नृत्य करते रहे। अवसर था पुष्टिमार्गीय परंपरा से संचालित श्री आनंदधाम हवेली मंदिर में तृतीय ग्रह पूर्व तिलकायत कांकरोली नरेश 108 श्री ब्रजेश कुमार महाराज श्री के उत्सव पर आयोजित भजन संध्या का।

आनंदधाम मंदिर ट्रस्टी सुमन राजेंद्र बाहेती ने बताया कि शुुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद युक्ति ने म्हारा घट मा बिराजता श्रीनाथजी यमुना जी महाप्रभू जी, एकली खड़ी रे मीरा बाई एकली खड़ी मोहन आओ तो सरी गिरधर आवो तो सरी माधव रा मंदिर में मीरा बाई एकली खड़ी, प्यारा-प्यारा श्याम धनि का, खूब सज्या दरबार सोना सोना चाँद सा दूल्हा, बन बेठ्या सरकार भजन सुनाए। भक्त बृज भावों से ओतप्रोत हो गए। श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट बिराज रह्यो, छोटी छोटी गय्या छोटे छोटे ग्वाल छोटो सो मेरो मदन गोपाल, ब्रज में रतन राधिका गौरी, नटवर नागर नंदा भजो रे मन गोविंदा जैसे भजनों ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

Bhilwara : विधायक अशोक कोठारी ने कुवाड़ा वीर तेजाजी स्थल पर सुनी समस्याए, दिया समाधान का आश्वासन

मंदिर ट्रस्टी सुमन बाहेती ने बताया कि प्रभू श्रीनाथजी व श्री द्वारकाधीश प्रभू को विशेष श्रृंगार धराया गया। ठाकुर जी को पोषबड़े का भोग आरोगाया गया। इसके बाद प्रसाद बंटा। आनंदधाम की ओर से ट्रस्टी सुमन बाहेती सहित अन्य वैष्णवों ने गायिका युक्ति ओझा का सम्मान भी किया गया। आनंदधाम में कल सुनहरी घटा के दर्शन नए साल पर आनंदधाम हवेली में ठाकुर जी का दर्शन क्रम सामान्य दिनों की तुलना में अलग रहेगा। सुबह 5.30 से 6 बजे तक मंगला दर्शन, सुबह 8 से 9 बजे तक राजभोग दर्शन सुनहरी घटा में होंगे। गायिका युक्ति को धर्म प्रचार प्रसार सम्मान अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब व स्व.रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान द्वारा भजन गायिका युक्ति ओझा को राज्य स्तरीय स्व.रामजस सोडाणी स्मृति-धर्म प्रचार प्रसार सम्मान-2025 से सम्मानित किया गया।

Bhilwara : आनंदधाम में ब्रजेश महाराजश्री के उत्सव पर युक्ति ओझा की भजन संध्या

संस्थान के मुख्य निदेशक अशोक सोडाणी ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत की राष्ट्रीय महासचिव अनिता अशोक सोडाणी, अन्तर्राष्ट्रीय भजन गायिका डॉ.सुमन सुरेश सोनी, आनन्दधाम ट्रस्टी सुमन बाहेती, कुसुम राकेश जागेटिया, इन्दिरा डॉ भागचन्द सोमानी, शोभा रमेश नुवाल, मनीष पलोड़, रामचन्द्र मून्दड़ा, प्रमोद राठी एवं सनातन प्रेमियों ने दुपट्टा व पगड़ी पहनाकर सम्मान पत्र प्रदान किया। संस्थान की ओर से युक्ति की माता हेमलता ओझा व पिता वरिष्ठ पत्रकार ललित ओझा का भी उनके गुरु चंद्रप्रकाश अमरवाल एवं गुरुमाता ने सम्मानित किया।

Bhilwara : आनंदधाम में ब्रजेश महाराजश्री के उत्सव पर युक्ति ओझा की भजन संध्या

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें