Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : महिला कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बहु-प्रतीक्षित व महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

Bhilwara : महिला कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बहु-प्रतीक्षित व महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

Bhilwara : महिला कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बहु-प्रतीक्षित व महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

महिला कांग्रेस जिले में नई ऊर्जा के साथ अपनी भूमिका का करेगी विस्तार, बढ़ायेगे महिलाओं की भागीदारी: रेखा हिरण

Advertisement Box

संगठन सुदृढ़ीकरण, महिला नेतृत्व व आगामी रणनीति पर हुई विस्तृत चर्चा, महिला शक्ति के अद्भुत उत्साह से गूंजा जिला कांग्रेस कार्यालय

भीलवाडा (पंकज पोरवाल) । जिला कांग्रेस कार्यालय भीलवाड़ा में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अल्का लांबा एवं राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार भीलवाड़ा मे कांग्रेस महिला जिला कार्यकारिणी की बहु-प्रतीक्षित व महत्वपूर्ण बैठक बड़े उत्साह, ऊर्जा और जोश के साथ सम्पन्न हुई।

इस बैठक में जिलेभर की महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। महिला शक्ति के अद्भुत उत्साह से जिला कांग्रेस कार्यालय गूंजा उठा। सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं की प्रभावशाली उपस्थिति ने यह सिद्ध कर दिया कि भीलवाड़ा की महिलाएँ कांग्रेस की रीढ़ बनकर तैयार हैं। बैठक का संपूर्ण वातावरण उत्साहपूर्ण, रचनात्मक और संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत सार्थक रहा। बैठक का संचालन एवं नेतृत्व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रेखा हिरण ने किया, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव एवं भीलवाड़ा महिला कांग्रेस प्रभारी श्रीमती रिक्की सिंह (भरतपुर) एंव भीलवाड़ा ग्रामीण जिला अध्यक्ष आदरणीय रामलाल जाट एवं के सानिध्य में सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जाट साहब को महिला कांग्रेस ने बधाई देकर जोरदार स्वागत किया साथ में प्रभारी सिंह का स्वागत किया। प्रभारी रिक्की सिंह ने संबोधित करते हुए बैठक के मुख्य एजेंडा पर की दमदार चर्चा के साथ ही जिला महिला कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार संगठन को और अधिक मज़बूत बनाने की रणनीति, कांग्रेस में महिला नेतृत्व को सशक्त प्रतिनिधित्व, आगामी चुनावों हेतु प्रशिक्षण, बूथ मज़बूती व विशेष अभियान, महिलाओं की सीधी भागीदारी बढ़ाने का संकल्प,“नारी न्याय सम्मेलन” आयोजित करने पर व्यापक चर्चा की। जिला अध्यक्ष रेखा हिरण ने बताया कि संगठन को बूथ व ब्लॉक स्तर तक सशक्त बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस जिले में नई ऊर्जा के साथ अपनी भूमिका का विस्तार करेगी और महिलाओं की भागीदारी को और बढ़ाया जाएगा।

Bhilwara : महिला कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बहु-प्रतीक्षित व महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर बड़ा ऐलान

ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामलाल जाट ने संबोधन में कहा कि राजनीति से जुड़ी और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए 10-15 महिलाओं के समूह तैयार किए जाए अपने ब्लॉक और पंचायत में ऐसी आर्थिक रूप से कमजोर हो उनका एक समूह बनाया जाए। इन समूहों को उनके कौशल के अनुसार विशेष प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ने की योजना बनाये ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और घर-परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर सकें। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में महिलाओं की बड़ी भूमिका सुनिश्चित की जाएगी, इसलिए प्रत्येक बूथ स्तर को अधिक से अधिक मज़बूत करना हमारा प्राथमिक लक्ष्य रहेगा। पुर्व सभापति ओम नराणीवाल ने भी महिला बहनों को संबोधित किया।

Bikaner : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025: तीसरे दिन भी हुए रोचक मुकाबले

ये प्रमुख पदाधिकारी रहे बैठक में उपस्थित

महिला कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में लीला देवड़ा, रुकमणी, अनिता पहाड़ियाँ, साधना रंगरेज, राजमणी व्यास, शमीम बानू, काता कंवर, अर्चना दुबे, अल्का लढ़ा, अनीता रावल रविंदर कौर, किरण जाटणी, योगिता सुराणा, मोनिका किश्चन, रेखा भट्ट, शमा बानु, निसार बानू, शाकिरा, राजी, नफीसा, सलमा, विमला सोनी, जशोदा गवारिया, वंदना कंवर, सुशिला बैरवा, ईश्वर खोईवाल, हारून रंगरेज मुश्ताक खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें