Bhilwara : सकल दिगंबर जैन समाज मनाएगा धूमधाम से महावीर जन्मकल्याण महोत्सव, तैयारियां शूरू
भगवान महावीर के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकलेगी शोभायात्रा, विविध धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याण महोत्सव को इस वर्ष भी बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाने की तैयारियां की जा रही हैं। सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी के नेतृत्व में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समाज के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं द्वारा इस महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा इस वर्ष महावीर जन्मोत्सव 30 मार्च को मनाया जाएगा। सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने बताया कि इस वर्ष ये आयोजन तीन दिवसीय होंगे। 28 मार्च प्रातः से कार्यक्रम प्रारंभ होंगे तथा 30 मार्च को जुलूस के साथ सम्पन्न होंगे।
समाज के मंत्री नरेश गोधा ने बताया कि इस वर्ष महावीर जन्मकल्याण कार्यक्रम 28 मार्च को प्रातः 7.30 बजे दीप प्रज्वलन के बाद वीर सेवा संघ एवं जैन एकता मंच द्वारा संयुक्त रूप से ब्लड डोनेशन करवाया जाएगा तथा सभी डोनर को जैन एकता मंच हेलमेट वितरित करेगा। साथ ही वीर सेवा संघ द्वारा आँखो की जाँच निःशुल्क कराई जाएगी तथा दवाइयाँ वितरित की जाएगी, आवश्यकता होने पर निःशुल्क ऑपरेशन कराए जाएंगे। इनके साथ ही दिगंबर जैन आर्थिक विकास संगठन द्वारा बीपी, शुगर की जांच करवाई जाएगी। वहीं कल्पद्रुम बड़ा मंदिर महिला मंडल द्वारा स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।इसके साथ ही महिला महासमिति प्रमुख संभाग द्वारा कैंसर जांच शिविर लगाया जाएगा

जिसमें जयपुर से जांच टीम आएगी। महामंत्री लोकेश अजमेरा ने बताया कि सायंकाल 7 बजे से समाज की सभी महिला संगठनों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी जिनमें, आदिनाथ महिला मंडल द्वारा मंदिर द्रव्य पोटली सजाओ, पार्श्वनाथ महिला मंडल द्वारा दान गुल्लक सजाओ, त्रिशला महिला मंडल द्वारा अशोक (प्रातिहार्य) सजाओ, जिनेन्द्र महिला मंडल द्वारा अष्ट द्रव्य सजाओ, कल्पद्रुम बड़ा मंदिर द्वारा जैन ध्वजा सजाओ, आदिनाथ महिला मंडल चंद्रशेखर आजादनगर द्वारा परंपरागत मांडना सजाओ, वीतराग मंडल द्वारा भामंडल सजाओ, ज्ञानमती महिला मंडल द्वारा जैन ध्वज सजाओ, शांतिनाथ महिला मंडल अरिहंत नगर द्वारा पलासना सजाओ, शांतिनाथ महिला मंडल द्वारा शास्त्र सजाओ, पद्मावती महिला मंडल तिलकनगर द्वारा जैन धर्म पर चित्र बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। साथ ही लाड़ली संगठन द्वारा विचित्र वेशभूसा (बालक महावीर) 10 वर्ष तक के बालक वर्ग के लिए आयोजित की जाएगी। इसी कार्यक्रम में रात्रि को भगवान महावीर का पालना जुलाओ कार्यक्रम होगा।
समाज के उपाध्यक्ष प्रकाश गंगवाल ने बताया कि महोत्सव के इस आयोजन में भीलवाड़ा में पहली बार 1008 सहस्त्रनाम विधान/अभिषेक/हवन कुंड में आहुतियां मुनि 108 श्री अरह सागर जी महाराज एवं 108 सुहित सागर जी महाराज के साथ ही गणिनी आर्यिका 105 श्री विज्ञा श्री माताजी के पावन सानिध्य में आयोजित होगा जिसमें 1008 श्रावक/श्राविकाएं विधान में भाग लेगी। तथा पहली बार 24 पांडुशिलाओं पर 24 भगवान विराजमान होंगे जिन पर 1008 सहस्रनाम अभिषेक होगा साथ ही 24 हवन कुंड में 24 पुण्यार्जक परिवारों द्वारा 1008 मंत्रो की आहुति दी जाएगी। समाज के उपाध्यक्ष जंबू भैंसा ने बताया कि 29 मार्च को सायंकाल 8 बजे से आदिनाथ महिला मंडल द्वारा भक्ति नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी महिलामंडल अपनी प्रस्तुति देगी।
Bhilwara : हिन्दुस्तान जिंक द्वारा बायफ के सहयोग से पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए कॉफ रैली का आयोजन
सकल दिगंबर जैन समाज के अशोक कांटीवाल, दिनेश सेठिया, भेरूलाल बडजात्या, तनसुख गदिया ने बताया कि 30 मार्च को प्रातः 24 पांडुशिला पर विराजमान 24 तीर्थंकर भगवान पर अभिषेक होगा तथा स्वर्ण पांडुशिला पर महावीर भगवान पर महामस्तकाभीसेक होगा तथा 8.15 से अग्रवाल उत्सव भवन से विशाल शोभायात्रा निकलेगी जो शहर के मुख्य मार्गाे से होते हुए भूपालगंज मंदिर पर समाप्त होगी। शोभायात्रा में सेवा दल संस्था द्वारा गोलप्याऊ चौराहे को सजाया जाएगा वही सभी दिगंबर जैन मंदिरों पर आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी। सर्वश्रेष्ठ सजावट वाले जिनालय को नगद पारितोषिक दिया जाएगा। भीलवाड़ा में दो कीर्ति स्तंभ है उनको भी सजाया जाएगा। सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने बताया कि इस बार भीलवाड़ा के सभी संगठनों द्वारा आकर्षक झाकियां भी शोभायात्रा में निकाली।
Bhilwara : सकल दिगंबर जैन समाज मनाएगा धूमधाम से महावीर जन्मकल्याण महोत्सव, तैयारियां शूरू




















