Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : राष्ट्र सेविका समिति भीलवाड़ा विभाग द्वारा प्रारंभिक शिक्षा वर्ग का हुआ समापन

Bhilwara : राष्ट्र सेविका समिति भीलवाड़ा विभाग द्वारा प्रारंभिक शिक्षा वर्ग का हुआ समापन

Bhilwara : राष्ट्र सेविका समिति भीलवाड़ा विभाग द्वारा प्रारंभिक शिक्षा वर्ग का हुआ समापन

वर्तमान समय में सनातन विचार व पारिवारिक मूल्यों को अपनाने की आवश्यकता है: नीतू ओस्तवाल

Advertisement Box

स्वयंसेवक और सेविका यानि स्वयं की प्रेरणा से राष्ट्र के लिए कार्य करनाः डॉ. शंकर माली

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)। राष्ट्र सेविका समिति भीलवाड़ा विभाग द्वारा आयोजित प्रारंभिक शिक्षा वर्ग का समापन सत्र शिक्षिका साक्षी सोनी के द्वारा शाखा लगा किया गया। विभाग कार्यवाहिका मनीषा जाजू ने बताया कि मुख्य अतिथि और अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ समापन कार्यक्रम का आरंभ हुआ। पधारे हुए अतिथियों का चित्तौड़ प्रांत तरुणी प्रमुख कीर्ति सोलंकी (एडवोकेट) द्वारा परिचय दिया गया। तदपश्चात वर्ग में शिक्षित सभी शिक्षार्थी बहनों द्वारा प्रात्यक्षिक का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती नीतू ओस्तवाल ने कहा कि समिति के कार्यक्रमों में भारत का सांस्कृतिक स्वरूप झलकता है। वर्तमान समय में देश ने भौतिक प्रगति अवश्य की है लेकिन आवश्यकता है हमारे सनातन विचार वसुधैव कुटुंबकम और पारिवारिक महत्व को अपनाने की। उन्होंने शिक्षार्थी बहनों से कहा कि हमें यहां से शिक्षित होकर भारतीय नैतिक मूल्य व सामाजिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ना है। साथ ही वर्ग की वर्गाधिकारी श्रीमती मनीषा जाजू ने वर्ग का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिसमें वर्ग की प्रातः 5.00 बजे से रात को 10.00 बजे तक की दिनचर्या शारीरिक, बौद्धिक सत्र, कार्यशाला दंड नियुद्ध व यष्टि का प्रशिक्षण, रात्रिकालीन कार्यक्रम।

Bhilwara : राष्ट्र सेविका समिति भीलवाड़ा विभाग द्वारा प्रारंभिक शिक्षा वर्ग का हुआ समापन

सम्पूर्ण वर्ग में 7 शिक्षिकाएं कीर्ति, संगीता, साक्षी, भूमिका, सुहानी, खुशी रही। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉक्टर शंकर माली प्रांत कार्यवाह ने कहा की स्वयंसेवक और सेविका यानि स्वयं की प्रेरणा से राष्ट्र के लिए कार्य करना। देश की तत्कालीन परिस्थितियों का कारण जानकर डॉक्टर हेडगेवार जी ने समाज को संगठित करने का जिम्मा लिया और महिलाओं की भी इसमें भागीदारी निश्चित करने के लिए वंदनीय मौसी जी (लक्ष्मी बाई केलकर) ने राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना की। मर्यादा का पालन करते हुए पुरुष व महिला की शाखा अलग लगती है।

Bhilwara : जिला साहित्यकार परिषद् के चुनाव सम्पन्न, मेठानी पुनः अध्यक्ष बने,

हमें राष्ट्रीयता को प्राथमिकता देने वाले मन को तैयार करना है। हमारे पूर्वजों ने हमारी परंपराओं मर्यादाओं और नैतिक व सामाजिक मूल्यों का संप्रेषण किया। हमारा भी यह दायित्व की है हम हमारी युवा पीढ़ी में इनको संप्रेषित करें। संगठित शक्ति से ही सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में वर्ग कार्यवाहिका श्रीमती नैना सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का मंच संचालन नीलू मालू द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सुशीला पारीक, आशा शर्मा, बसंता पाराशर, माया लढा, जांशू, स्नेहा सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्याएं मौजूद रही।

Bhilwara : राष्ट्र सेविका समिति भीलवाड़ा विभाग द्वारा प्रारंभिक शिक्षा वर्ग का हुआ समापन

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें