Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : रामपुरा आगुचा माइंस में 39वें खान सुरक्षा सप्ताह में सुरक्षित कार्य की शपथ

Bhilwara : रामपुरा आगुचा माइंस में 39वें खान सुरक्षा सप्ताह में सुरक्षित कार्य की शपथ

Bhilwara : रामपुरा आगुचा माइंस में 39वें खान सुरक्षा सप्ताह में सुरक्षित कार्य की शपथ

सुरक्षित कार्य स्थल विकसित भारत की थीम पर काम करने पर दिया बल, सुरक्षा ध्वज फहराया

Advertisement Box

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) हिन्दुस्तान जिंक की रामपुरा आगुचा माइंस में खान सुरक्षा निदेशालय अजमेर क्षेत्र 1 व 2 के तत्वावधान में 39वां खान सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ सुरक्षित कार्य की शपथ एवं सुरक्षा ध्वज फहरा कर किया। इस वर्ष सुरक्षा सप्ताह का थीम सुरक्षित कार्यस्थल-विकसित भारत रखा गया है। रामपुरा आगुचा माइंस परिसर खान सुरक्षा जागरूकता के रंग में रंग नजर आया।

आईबीयू सीईओ राममुरारी ने ध्वजारोहण कर सुरक्षा प्रतिबद्धता का संदेश दिया। ध्वज फहराते ही पूरा परिसर सुरक्षा जागरूकता नारों से गूंज उठा। राममुरारी ने अपने संदेश में कहा कि रामपुरा आगुचा माइंस द्वारा हमेशा से सुरक्षा मानकों और प्रक्रियाओं का पालन कर खनन क्षेत्र में अलग पहचान बनाई है। आने वाले वर्षों में इस मानक को और ऊंचा उठाना हमारा संकल्प है, ताकि हर कार्यकर्ता को सुरक्षित, स्वच्छ और अनुशासित कार्यस्थल मिल सके। ध्वजारोहण के बाद खनन एजेंट विकेश चित्तौडा ने श्रमिकों को सुरक्षा शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा नियम सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि हर श्रमिक के जीवन और उसके परिवार की जिम्मेदारी है।

Bhilwara : रामपुरा आगुचा माइंस में 39वें खान सुरक्षा सप्ताह में सुरक्षित कार्य की शपथ

खनन प्रबंधक बसंत किशोर महंता ने घोषणा की कि कार्यकर्ता को सुरक्षित स्वच्छ और अनुशासित कार्यस्थल मिल सके। आगुचा माइंस मजदूर संघ के महामंत्री एमके सोनी ने कार्यस्थल पर सतर्कता, अनुशासन और सुरक्षा उपकरणों के अनिवार्य उपयोग पर बल दिया। सभी ने स्वच्छता, हाउसकीपिंग, मशीनों की समय-समय पर देखरेख और सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन को शीर्ष प्राथमिकता के लिए आव्हान किया। सुरक्षा सप्ताह के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। साथ ही प्रदर्शनी, सुरक्षा प्रतियोगिता, आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल, और चिकित्सा जांच शिविर भी लगाए जाएंगे।

Bikaner : नशा मुक्त भारत अभियान के पांचवीं वर्षगांठ: महारानी स्कूल में लेंगे शपथ

Bhilwara : रामपुरा आगुचा माइंस में 39वें खान सुरक्षा सप्ताह में सुरक्षित कार्य की शपथ

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें