Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : देशभक्त युवा, नशा मुक्त भारत” तभी सार्थक होगा जब गांव का युवा देशी खेलों से जुड़ेगा

Bhilwara : देशभक्त युवा, नशा मुक्त भारत" तभी सार्थक होगा जब गांव का युवा देशी खेलों से जुड़ेगा

Bhilwara : देशभक्त युवा, नशा मुक्त भारत” तभी सार्थक होगा जब गांव का युवा देशी खेलों से जुड़ेगा : भगवान सिंह चौहान

आरजिया के तेजाजी चौक में रस्साकशी का महासंग्राम: 18 मिनट के संघर्ष के बाद बालाजी क्लब बना बाहुबली

Advertisement Box

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)। सुवाणा पंचायत समिति की पंचायतों के बीच जारी ‘भगवान श्री बलराम पुरुष रस्साकशी प्रतियोगिता‘ के तहत आरजिया के तेजाजी चौक में रस्साकशी का रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। खेल के प्रति ऐसा जुनून कि दर्शक अपनी सीटों से खड़े हो गए।

अंततः बालाजी क्लब ने अपने अदम्य साहस और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए फाइनल का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच बालाजी क्लब और साँवरिया क्लब के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। लगभग 18 मिनट तक रस्सा कभी एक तरफ तो कभी दूसरी तरफ खिंचता रहा। तकनीक और ताकत के इस बेजोड़ संगम में अंत में बालाजी क्लब ने बाजी मारी। विजेता टीम के खिलाड़ियों के चेहरे पर जीत की खुशी और मिट्टी का तिलक उनकी मेहनत की कहानी कह रहा था।

प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्वामी विवेकानन्द केंद्र राजस्थान के प्रमुख भगवान सिंह चौहान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि “हमारा मिशन: देशभक्त युवा, नशा मुक्त भारत” तभी सार्थक होगा जब गांव का युवा देशी खेलों से जुड़ेगा। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि रस्साकशी जैसे खेल न केवल शारीरिक शक्ति बढ़ाते हैं, बल्कि सामूहिक एकता और अनुशासन की भावना भी पैदा करते हैं। आयोजक रामपाल चौधरी (पांसल) ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना है।

Bhilwara : देशभक्त युवा, नशा मुक्त भारत" तभी सार्थक होगा जब गांव का युवा देशी खेलों से जुड़ेगा

आरजिया, हमीरगढ़, कोदूँकोटा, और सुवाणा सहित दर्जनों गांवों की टीमें इस महामुकाबले में भाग ले रही हैं। पंचायत स्तर पर क्वालीफाई करने वाली हर टीम के खिलाड़ियों को रंगीन ड्रेस किट प्रदान की जा रही है, जिससे ग्रामीण अंचल में ओलंपिक जैसा माहौल नजर आ रहा है। प्रतियोगिता के आकर्षण का मुख्य केंद्र विजेता टीमें हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 1 लाख रुपये, उपविजेता को 51 हजार रुपये और तृतीय विजेता को 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

Lunkaransar : ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय अभियान

आयोजन के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल और राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने का संदेश दिया जा रहा है। मैच के सफल संचालन के लिए आयोजन समिति के शुभम माली अजय सिंह और कालू लाल जाट बन्ना जाट शंकर सिंह मुस्तैदी से जुटे हुए हैं। निर्णायक मंडल की पैनी नजर और दर्शकों के शोर के बीच आरजिया का तेजाजी चौक किसी खेल स्टेडियम जैसा जीवंत हो उठा है। आगामी दिनों में अन्य पंचायतों के बीच होने वाले मुकाबलों को लेकर भी ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Bhilwara : देशभक्त युवा, नशा मुक्त भारत” तभी सार्थक होगा जब गांव का युवा देशी खेलों से जुड़ेगा

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें