Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : जवाहर फाउंडेशन ने किया चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, राज्य स्तर पर मिला सम्मान

Bhilwara : जवाहर फाउंडेशन ने किया चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, राज्य स्तर पर मिला सम्मान

Bhilwara : जवाहर फाउंडेशन ने किया चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, राज्य स्तर पर मिला सम्मान

जवाहर फाउंडेशन के संस्थापक रिजु झुनझुनवाला की अनुपस्थिति में ट्रस्टी एवं प्रभारी रजनीश वर्मा ने किया सम्मान ग्रहण

Advertisement Box

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)। राजस्थान चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में सहयोगार्थ सक्रिय सामाजिक भूमिका के लिए उत्कृष्ट कार्य हेतु जवाहर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रिजु झुनझुनवाला को सम्मानित किया। राजस्थान सरकार की चिकित्सा शिक्षा प्रकोष्ठ विभाग के राज्य स्तर सम्मान समारोह में अजमेर स्थित जवाहर फाउंडेशन द्वारा निर्मित ’स्वाभिमान भोज कार्यक्रम (मात्र एक रुपए में भोजन) उपलब्ध कराने के लिए जवाहर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रिजु झुनझुनवाला को राजस्थान मे राज्य स्तर पर चिकित्सा विभाग द्वारा प्रदेश के चयनित गणमान्य लोगों में सम्मानित किया गया।

Bhilwara : जवाहर फाउंडेशन ने किया चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, राज्य स्तर पर मिला सम्मान

जयपुर के राजा पार्क स्थित चिकित्सा शिक्षा भवन कमिश्नरेट मुख्यालय में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर राजस्थान राज्य स्तर सम्मान से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिकित्सा शिक्षा विभाग के कमिश्नर नरेश गोयल थे। इस अवसर पर उन्होंने जवाहर फाउंडेशन की भूमिका की सराहना की और अन्य अस्पतालों में भी ऐसे अवसर प्रदान करने का आग्रह किया। जवाहर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रिजु झुनझुनवाला की अनुपस्थिति में प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रतिनिधि के रूप में जवाहर फाउंडेशन के ट्रस्टी एवं प्रभारी रजनीश वर्मा द्वारा ग्रहण किया गया।

Bhilwara : पीएमश्री विद्यालय बापूनगर में बाल वाटिका का हुआ शुभारंभ

जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा ने बताया फाउंडेशन द्वारा 11 स्वाभिमान भोज रसोई संचालित है जो क्रमश जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा और बांसवाड़ा में स्थित है। अजमेर स्थित संभाग के सबसे बड़े जेएलएम अस्पताल में 2000 वर्ग गज में स्वाभिमान भोज रसोई की स्थापना राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के कर कमलो से हुआ। इस रसोई में प्रतिदिन 450 लाभार्थियों मरीज एवं मरीज के परिजनों को मात्र 1 में थाली उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने जेएलएम प्रशासन एवं प्राचार्य जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज दोनों का इसकी स्थापना में सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

Bhilwara : जवाहर फाउंडेशन ने किया चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, राज्य स्तर पर मिला सम्मान

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें