Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : भाविप वीर शिवाजी शाखा का मानवीय सेवा प्रकल्प, जरूरतमंदों के वितरित की कंबल

Bhilwara : भाविप वीर शिवाजी शाखा का मानवीय सेवा प्रकल्प, जरूरतमंदों के वितरित की कंबल

Bhilwara : भाविप वीर शिवाजी शाखा का मानवीय सेवा प्रकल्प, जरूरतमंदों के वितरित की कंबल

परिषद् का उद्देश्य समाज के हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाना है: हुकुम सिंह पथरिया

Advertisement Box

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) शहर में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए भारत विकास परिषद् की वीर शिवाजी शाखा द्वारा सेवा प्रकल्प के अंतर्गत चार दिवसीय कंबल वितरण अभियान का भव्य एवं सराहनीय आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े निशक्त, असहाय एवं जरूरतमंद नागरिकों को सर्दी से राहत प्रदान करना रहा।

शाखा अध्यक्ष सुभाष मोटवानी ने बताया कि अभियान के दौरान प्रतिदिन शहर की विभिन्न कच्ची बस्तियों में जाकर जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के चतुर्थ एवं अंतिम दिवस पर रात्रि 9.00 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन, महात्मा गांधी हॉस्पिटल के शिशु एवं जनाना वार्ड, तथा रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रा कर रहे यात्रियों को निःशुल्क कंबल प्रदान किए गए, जिससे ठंड से जूझ रहे लोगों को त्वरित राहत मिल सकी।

Bhilwara : भाविप वीर शिवाजी शाखा का मानवीय सेवा प्रकल्प, जरूरतमंदों के वितरित की कंबल

आयोजन के मुख्य प्रभारी हुकुम सिंह पथरिया ने बताया कि भीषण सर्दी को ध्यान में रखते हुए परिषद् की यह सेवा केवल एक अभियान तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि परिषद् का उद्देश्य सेवा, संस्कार और समर्पण के भाव से समाज के हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाना है। उन्होंने यह भी बताया कि जिन जरूरतमंद नागरिकों को कंबल की आवश्यकता है, वे यूआईटी मार्केट स्थित न्यू मास्टर साउंड से निःशुल्क कंबल प्राप्त कर सकते हैं। इस सेवा को परिषद् द्वारा स्थायी प्रकल्प के रूप में आमजन को समर्पित किया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ में शीतलहर से बचाव के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

इस सेवा कार्यक्रम में शाखा परिवार के हुकुम सिंह पथरिया, दिव्य मेहता, मनोज सोनी, उमेश शर्मा, हरीश अग्रवाल, पुनीत भूतरा, शेखर सारस्वत, टोनी गाड़िया, हितेष तोषनीवाल, अमित पटवारी, रिंकेश अग्रवाल, अशोक राठी, कमलेश बोड़ाना, धर्मेंद्र देवनानी, कमल राजानी, सुनील भंसाली, दीपक चोरड़िया, रेणु तोषनीवाल, वर्षा मित्तल, सरिता जैन, संगीता ओझा, सुनीता वर्मा, कुसुम राठी, शशि बोड़ाना, श्वेता भूतरा, चंदा समदानी, सुमन नंदवाना, मधु नंदवाना, कोमल मोटवानी, भारती गाड़िया, अंजु कोठारी, अनीता अग्रवाल सहित अनेक सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा।

Bhilwara : भाविप वीर शिवाजी शाखा का मानवीय सेवा प्रकल्प, जरूरतमंदों के वितरित की कंबल

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें