Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : श्री महावीर हनुमान सेवा संस्थान द्वारा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, 117 यूनिट रक्त संग्रहित

Bhilwara : श्री महावीर हनुमान सेवा संस्थान द्वारा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, 117 यूनिट रक्त संग्रहित

Bhilwara : श्री महावीर हनुमान सेवा संस्थान द्वारा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, 117 यूनिट रक्त संग्रहित

महेश जाजू ने 59वीं बार और चंद्र प्रकाश नेगी ने 44वीं बार रक्तदान देकर रक्त दाताओं का बढ़ाया मनोबल

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शहर में भक्ति के साथ-साथ सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। श्री महावीर हनुमान सेवा संस्थान द्वारा गांधी वाटिका में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में युवाओं ने भारी उत्साह दिखाया, जिसके फलस्वरूप कुल 117 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि महंत मोहनशरण शास्त्री के सानिध्य में हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्यामसुंदर चांडक, राधाकृष्ण सोमानी, राधेश्याम सोमानी और गजानंद बजाज उपस्थित रहे।

Bhilwara : श्री महावीर हनुमान सेवा संस्थान द्वारा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, 117 यूनिट रक्त संग्रहित

संस्थान के संरक्षक राजेंद्र मूंदड़ा और धनराज जाजू ने दीप प्रज्वल कर कार्यक्रम शुरू किया ओर रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया। प्रचार प्रचार मंत्री कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया की युवाओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला। सुबह से ही गांधी वाटिका में रक्तदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। विशेषकर युवाओं में पहली बार रक्तदान करने को लेकर खासा आकर्षण देखा गया। जिसमें महेश जाजू द्वारा 59वीं बार रक्तदान किया गया और चंद्र प्रकाश नेगी ने 44वीं बार रक्तदान किया और कई रक्तदाताओं ने 25 से अधिक बार रक्तदान देकर रक्त दाताओं में मनोबल बढ़ाया एवं कई महिलाओं ने भी रक्तदान किया।

Bhilwara : राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ एकीकृत भीलवाड़ा द्वारा रक्तदान शिविर 7 को, पोस्टर विमोचित

अतिथियों ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और हनुमान जन्मोत्सव पर सेवा का यह संकल्प सराहनीय है। शिविर को सफल बनाने में संजय झंवर, राजेश सिंहाग, परमेश्वर शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, बालकिशन पाराशर, श्रवण शर्मा, राजेश शर्मा, मुकेश अग्रवाल, संजय निर्मल, छोटू सिंह भाटी, युवराज, धर्मवीर पुनिया, हरीश गंर्धव, दीपक शर्मा, कमलेश जागेटिया,पंकज अग्रवाल, राजू शर्मा, तुलसीराम माली, नवीन झंवर, दीपक माहेश्वरी, नवीन खण्डेलवाल, जयंत शर्मा, ब्रहा्रानन्द वैष्णव और सुनील कोठारी, आनंदी राम, अनिल पटवारी सहित संस्थान के अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया। रक्त सग्रह मे रामस्नेही व कोटडी श्याम बल्ड बैंक की टीम का सहयोग रहा।

Bhilwara : श्री महावीर हनुमान सेवा संस्थान द्वारा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, 117 यूनिट रक्त संग्रहित

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें