Bhilwara : दुर्गा शक्ति अखाड़ा ने मनाया हर्षाेल्लास से होली महोत्सव, डीजे की धुन पर झूमीं बहनें
महोत्सव में हजारों बहनों और मातृशक्तियों ने भाग लेकर डीजे की धुन पर उड़ाई गुलाल
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। होली के पावन पर्व पर पूरे राजस्थान में रंगों की धूम देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में भीलवाड़ा में दुर्गा शक्ति अखाड़ा द्वारा होली महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें शहर की हजारों बहनों और मातृशक्तियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। नेहरू रोड स्थित मालियों के नोहरे में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया। पूरे आयोजन के दौरान माहौल रंगों, संगीत और उत्साह से सराबोर नजर आया।

Bhilwara : युवा कंजर समाज सेवा समिति द्वारा द्वितीय विशाल रक्तदान शिविर संपन्न, 52 यूनिट रक्त संग्रहित
अखाड़े के प्रमुख ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा शक्ति अखाड़ा द्वारा होली महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें शहर की हजारों बहनों और मातृशक्तियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत हरी सेवा धाम के महामंडलेश्वर स्वामी हंसाराम जी ने की। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश में हो रहे महिला अत्याचार को रोकने के लिए सभी को आगे आना होगा। साथ ही उन्होंने महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा और अस्त्र-शस्त्र चलाना सीखने की भी प्रेरणा दी। कार्यक्रम के समापन पर सभी बहनों और मातृशक्तियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।
Bhilwara : दुर्गा शक्ति अखाड़ा ने मनाया हर्षाेल्लास से होली महोत्सव, डीजे की धुन पर झूमीं बहनें




















