Bhilwara : आजादनगर युवा संगठन ने गोवत्स राधाकृष्ण महाराज का किया भव्य स्वागत
धार्मिक माहौल में गूंजे जयकारे, युवाओं ने लिया संस्कार और सेवा का संकल्प
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। नोगांवा सांवरिया सेठ पावन धाम में आजादनगर युवा संगठन द्वारा गोवत्स राधाकृष्ण महाराज का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। आजादनगर युवा संगठन के अध्यक्ष प्रदीप जागेटिया के नेतृत्व में महाराज श्री का साफा, शॉल, तस्वीर भेंट कर आत्मीय स्वागत सम्मान कर आशीर्वाद लिया। अपने उद्बोधन में गोवत्स राधाकृष्ण महाराज ने युवाओं को भारतीय संस्कृति, गौसेवा एवं धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही समाज की असली ताकत है।

Bhilwara : मरुधरा महिला मंडल द्वारा हुआ कन्या पूजन एवं भोजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन
और यदि युवा सही दिशा में कार्य करें तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। आजादनगर युवा संगठन के अध्यक्ष प्रदीप जागेटिया ने भी अपने विचार रखते हुए बताया कि इस प्रकार के आयोजन से युवाओं में संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। इस दौरान संजय सोमानी, परितोष दुदानी, अमित पलोड़, रवि पलोड, निखिल काखानी, संपत चेचाणी, अंकित जागेटिया, विशाल जागेटिया, अखिल काकानी, वृषभ धूत, संदीप कोठारी, रजनीश तोतला, सुशील तोतला के साथ ही कई युवा साथी एवं बडी सख्यां मे स्थानीय श्रद्धालु की उपस्थिति रही।
Bhilwara : आजादनगर युवा संगठन ने गोवत्स राधाकृष्ण महाराज का किया भव्य स्वागत




















