Bhilwara : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने कराया कन्याओं को भोजन
सेवा, संस्कार और समाज कल्याण की भावना के साथ हुआ आयोजन, झूठा नहीं डाले की दिलाई शपथ
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए एक सराहनीय पहल के तहत कन्याओं को सम्मान भोजन कराया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा, संस्कार एवं नारी सम्मान के मूल्यों को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर सम्मेलन की पदाधिकारियों ने कन्याओं का स्वागत तिलक एवं पुष्प अर्पित कर किया। इसके पश्चात सभी कन्याओं को स्नेहपूर्वक स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन परोसा गया। अध्यक्ष मधु लढा ने बताया की नवरात्रि पर्व पर दशंम दिवस पर पांसल रोड जलदाय पंचमुखी महादेव मंदिर में कन्याओं को भोज कराया गया एवं तिलक लगाकर पूजा अर्चना कर फल एवं दक्षिणा दी गई और सभी कन्या को प्रेरित किया गया कि झूठा नहीं डाले की शपथ दिलाई गई। इस दौरान 80 गरीब बच्चों को बस्ती से बुला कर उनकी पूजा करके सभी को सामूहिक भोजन करवाया गया। ओर बच्चों को उपहार भेंट किये। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने इस प्रकार के आयोजन को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
Bhilwara : भागवत समरसता महोत्सव के तीसरे दिन पंडाल पड़ा छोटा, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
आयोजन मे अनुपमा मंत्री, उषा सोनी, गीतिका नकलक, कृष्णा अजमेरा, भगवान स्वरूप नकलक, कृष्ण गोपाल लढा, पुरुषोत्तम गुप्ता, नंद लाल पंडित और केके अग्रवाल, मीना सिंह, मीनाक्षी अग्रवाल का सहयोग रहा। इससे पुर्व जलदाय पंचमुखी महादेव मंदिर, में श्री रामचरितमानस का नवान्ह पारायण पाठ का भक्तों द्वारा सामुहिक रूप से किया गया। मंदिर समिति के संरक्षक भगवान स्वरूप नकलक ने बताया कि गत 4 वर्षाे से प्रत्येक नवरात्रि में नियमित रूप से भक्तों द्वारा राम दरबार के सम्मुख य़ह पाठ प्रातः 6.30 बजे से 9.30 बजे पूर्ण होकर आरती व प्रसाद वितरण किया गया।
Bhilwara : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने कराया कन्याओं को भोजन




















