Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : मंसूरी ब्रदर्स द्वारा 12वां निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न, 14 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। सामाजिक सरोकार की दिशा में निरंतर अग्रसर ’मंसूरी ब्रदर्स’ द्वारा 12वां निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन गुल अली बाबा के आस्ताने पर अत्यंत सादगी और हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में 14 मुस्लिम जोड़ों का निकाह मुकम्मल कराया गया।

Advertisement Box

Bhilwara : मंसूरी ब्रदर्स द्वारा 12वां निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न, 14 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

हाजी इमामुद्दीन मंसूरी ने बताया कि सम्मेलन का आयोजन नगर परिषद के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अब्दुल सलाम मंसूरी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे हुई, जहाँ मस्जिद के इमामों ने सभी जोड़ों का निकाह पढ़ाया। आयोजनकर्ता हाजी मोहम्मद उमर मंसूरी ने समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए अब तक कुल 312 दूल्हा-दुल्हनों का निकाह संपन्न करवाया है।

Bhilwara : श्री महावीर हनुमान सेवा संस्थान द्वारा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, 117 यूनिट रक्त संग्रहित

सम्मेलन के कनवीनर अब्दुल रशीद पठान ने बताया कि संस्था की ओर से प्रत्येक वधु को उपहार स्वरूप 15,000 रुपये नकद प्रदान किए गए। विदाई के समय मंच पर दूल्हा और दुल्हन के पिताओं का साफा बंधवाकर उन्हें सम्मान के साथ रुखसती दी गई। इस अवसर पर हाजी अहमद चांदेंड, शकील गौरी, हाजी अहमद गौरी, हाजी आरिफ मंसूरी, शौकत मंसूरी, समीर निर्बान, अली मंसूरी सहित मुस्लिम समाज के कई गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। शोहराब मंसूरी ने बताया कि मंसूरी ब्रदर्स द्वारा अगला 13वां निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन 24 मई 2026, रविवार को आयोजित किया जाएगा। जो परिवार इसमें सम्मिलित होना चाहते हैं, वे संपर्क कर सकते हैं।

Bhilwara : मंसूरी ब्रदर्स द्वारा 12वां निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न, 14 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें