Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बाड़मेर का ढूंढा स्कूल अराइज एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित, जानें वजह

बाड़मेर: फिक्की ने राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के राउमावि ढूंढा को ग्लोबल इम्पैक्ट लीडरशिप श्रेणी में प्रथम पुरस्कार अराइज एक्सलेंसी अवार्ड-2025 दिया. नई दिल्ली के डॉ.अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में समारोह में उत्तर प्रदेश के बुनियादी शिक्षा मंत्री संदीप सिंह तथा दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने संस्था प्रधान जगदीश मेघवाल को यह पुरस्कार प्रदान किया. देश भर से 2200 विद्यालयों ने आवेदन किए. चयनित 26 विद्यालयों को 6 श्रेणियों में पुरस्कार दिए.

प्रधानाचार्य जगदीश मेघवाल ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढूंढा को ग्लोबल इम्पैक्ट लीडरशिप श्रेणी में उत्कृष्ट शैक्षणिक नवाचार, विद्यार्थियों में वैश्विक दृष्टिकोण का विकास तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय के योगदान के लिए सम्मानित किया गया. यह सम्मान शिक्षा विभाग, गांव, जिले एवं राज्य के साथ विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के लिए प्रेरणादायी साबित होगा. इसमें भारती एयरटेल फाउंडेशन संचालित क्वालिटी सपोर्ट कार्यक्रम की अहम भूमिका रही, जिसने विद्यालय को तकनीकी एवं नवाचार संबंधी सहयोग दिया. फाउंडेशन तीन साल से विद्यालयों में शिक्षण गुणवत्ता, डिजिटल संसाधनों और नवाचार को बढ़ावा देने में मदद कर रहा है.

Advertisement Box

प्रधानाचार्य मेघवाल ने बताया कि इस अवॉर्ड के लिए 27 अगस्त को शॉर्ट लिस्टेड 27 संस्था प्रधानों को पांच सदस्यीय जूरी के सामने अपने कार्यों के प्रस्तुतीकरण के लिए बुलाया गया था. वैश्विक नेतृत्व संबंधित प्रस्तुतीकरण में जलवायु परिवर्तन, भू तापमान, असमानता, गरीबी अंतरिक्ष कार्यक्रम, सशस्त्र संघर्ष को लेकर बच्चों में समझ पैदा करने के बारे में प्रस्तुतिकरण दिया गया.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें