भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) जिले के बनेडा कस्बे में तहसील माहेश्वरी महिला मंडल बनेडा ने भादवा के पवित्र माह में बछ बारस के शुभ अवसर पर श्री चारभुजा नाथ मंदिर के प्रांगण में हमारे बुजुर्ग हमारी संपत्ति अभियान के तहत समाजसेवी व बुजुर्ग दंपति लादूराम गगरानी व श्रीमती रतन देवी गगरानी को उपरना ओढाकर व अभिनंदन पत्र की तस्वीर भेंट करके उनका सम्मान किया गया।
महिला मंडल की तहसील अध्यक्षा श्रीमती स्नेहलता गगरानी व तहसील सचिव श्रीमती डिंपल न्याती ने बताया की किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए जुनून के साथ मेहनत करना जरूरी है। बुजुर्ग दंपत्ति का मानना है कि जीवन में मुश्किलें आती है लेकिन वही हमें मजबूत बनाती है।
त्रिनेत्र गणेश मेला 26 अगस्त से, बंद रहेंगे जोगी महल, परिक्रमा और अमरेश्वर मार्ग
इस अवसर पर लादूराम गगरानी, छोटू लाल सोडाणी, छीतरमल गगरानी, रतन दरगड, निर्मल अजमेरा, सुरेश दरगड, पूषा लाल न्याती, तेजपाल नुवाल, संजय नुवाल, तेज प्रकाश गगरानी, संतोष देवी नुवाल, लीला देवी सोडाणी, रामकॅवर दरगड, संतोष देवी अजमेरा, सीमा दरगड, चंदा नुवाल, हेमलता नुवाल, मधु देवपुरा, ममता नुवाल, स्नेहलता गगरानी, डिंपल न्याती, तरुणा नुवाल, अंजू नुवाल, सीमा देवपुरा, मोनिका देवपुरा, रितु न्याती, प्रीति दरगड, पायल सोडाणी, श्वेता न्याती सहित कई समाजजन उपस्थित रहे।




















