Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजपूत राष्ट्रीय मेधावी छात्र-छात्रा मैरिट पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र आमन्त्रित

महाराणा प्रताप भवन, केशवपुरम,दिल्ली में आयोजित होगा 02 नवम्बर को पुरस्कार समारोह

बीकानेर 25 अगस्त 2025 अखिल भारतीय राजपूत विकास समिति (पंजी.) का सत्रहवां राजपूत राष्ट्रीय मेधावी छात्र-छात्रा मैरिट पुरस्कार समारोह-2025 आगामी 2 नवंबर 2025, वार रविवार को प्रातः 9:00 बजे महाराणा प्रताप भवन चेतन चौक केशव पुरम लॉरेंस रोड नई दिल्ली में आयोजित होगा।

Advertisement Box

समिति के राजस्थान प्रभारी मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि शिक्षा सत्र 2024 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के जिन मेधावी छात्र-छात्राओं ने 85% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं वे इस मैरिट पुरस्कार के आवेदन कर सकते हैं।मैरिट पुरस्कार में छात्र-छात्राओं का चयन मैरिट के आधार पर किया जाएगा।सर्वाधिक प्राप्तांक वाले छात्र-छात्राओं को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।

मार्शल ने बताया कि पुरस्कार के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को दिल्ली पुरस्कार समारोह में उपस्थित होने पर ही पुरस्कार दिया जाएगा। जो छात्र-छात्रा पुरस्कार के लिए चयनित किए जा चुके हैं और किसी कारणवश समारोह में उपस्थित नहीं हो सकते हैं,वे समय पूर्व सूचना अवश्य करें ताकि उनके स्थान पर किसी अन्य का चयन किया जा सके।

अमेरिका में सड़क हादसे में करनाल के युवक की मौत, 45 लाख रुपये खर्च कर डंकी से भेजा था US

पुरस्कार के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को नकद राशि, मैडल, मैरिट प्रमाण पत्र आदि देकर सम्मानित किया जाएगा तथा उनके निवास स्थान से दिल्ली तक का (केवल विद्यार्थी का)रैलवे के द्वितीय साधारण शयनयान का आने-जाने का किराया दिया जाएगा।इसके अलावा समारोह के दिन ठहरने और खाने की व्यवस्था समिति की ओर से की जाएगी।

पुरस्कार समारोह में आवेदन करने के लिए 9782929333 नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें