Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

“डिप्टी डायरेक्टर व एनालिस्ट-कम-प्रोग्रामर परीक्षा 2024 की आंसर की जारी, आपत्तियां 6 सितंबर तक”

अजमेर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने एनालिस्ट कम प्रोग्रामर- डिप्टी डायरेक्टर परीक्षा-2024 की मॉडल उत्तरकुंजी बुधवार को आयोग की वेबसाइट पर जारी की. इस बारे में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि 45 पदों के लिए 20 अगस्त को अजमेर मुख्यालय पर दो पारियों में परीक्षा हुई थी. इसमें 7 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे. किसी भी अभ्यर्थी को इन मॉडल उत्तरकुंजियों पर आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 4 से 6 सितंबर 2025 को रात 12 बजे तक आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकता है.

Advertisement Box

गुप्ता ने बताया कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही आपत्तियां दर्ज करें. परीक्षा के मॉडल प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है. आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन प्रविष्ट करें. वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा.परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज कराता है तो उस पर विचार नहीं किया जाएगा.

शुल्क के अभाव में आपत्ति अस्वीकार:आयोग ने प्रत्येक प्रश्न के लिए आपत्ति शुल्क 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) तय किया है. अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर उपलब्ध लिंक (क्विश्चन ऑब्जेक्शन) पर क्लिक कर प्रति प्रश्न शुल्क 100 रुपए के हिसाब से ई-मित्र या खुद रिक्रूटमेंट पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे पर भुगतान कर आपत्तियां दर्ज कर सकता है. शुल्क लौटाने का प्रावधान नहीं है. शुल्क के अभाव में आपत्तियां अस्वीकार होगी. आपत्तियां केवल ऑनलाइन ली जाएगी. 6 सितंबर रात 12 बजे इससे संबंधित लिंक निष्क्रिय कर दिया जाएगा. तकनीकी कठिनाई आने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल या फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें