बीकानेर की केंद्रीय कारागार एक बार फिर सुरक्षा चूक को लेकर सुर्खियों में है। अबकी बार जेल से कीपैड नहीं बल्कि एंड्रॉयड 5जी मोबाइल बरामद हुआ है। यह खुलासा 13 सितंबर की सुबह औचक निरीक्षण के दौरान हुआ। बीछवाल जेल के प्रहरी श्याम सुंदर विश्नोई ने आरोपियों गोपाल जाखड़, श्रवण कुमार, अनिल शर्मा और प्रदीप मंगावा के खिलाफ बीछवाल थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। निरीक्षण के दौरान आरोपियों के पास से विवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल मिला, जो चालू स्थिति में था और उसमें सक्रिय सिम भी लगी हुई थी।
“हरियाणा में 250 पदों पर भर्ती जल्द, 80:20 के अनुपात में कर्मचारियों को प्रमोशन
इस खुलासे ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बंदियों के पास सक्रिय एंड्रॉयड मोबाइल होना इस बात का संकेत है कि वे जेल में रहकर भी बाहरी दुनिया से जुड़े हुए थे। गौरतलब है कि बीकानेर जेल में लगातार मोबाइल बरामद होते रहे हैं लेकिन हर बार कीपैड मोबाइल मिलते थे। इस बार एंड्रॉयड मोबाइल मिलने से सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी सेंधमारी साफ दिखाई दे रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




















