Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पश्चिम बंगाल में अजमेर के जवान की मौत, वायुसेना स्टेशन पर तैनाती के दौरान लगी गोली

अजमेर: पश्चिम बंगाल के हाशिमारा में वायुसेना स्टेशन पर तैनात अजमेर के जवान पुलकित नाथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जवान पुलकित के गले में 9 सितंबर को गोली लगी थी. घायल अवस्था में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बहरहाल, उसके गोली लगने और मौत के कारण अभी सामने नहीं आए हैं. जवान का शव शुक्रवार को एयरपोर्ट पर पहुंचा. उसकी अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में लोग जुटे.

हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना प्रभारी महावीर शर्मा ने बताया कि वायुसेना के जवान पुलकित नाथ का शव शुक्रवार सुबह दिल्ली से अजमेर लाया गया. शव के पहुंचते ही क्षेत्र में माहौल गमगीन हो गया. जवान की शवयात्रा कोटड़ा स्थित कल्पतरु गार्डन के समीप उनके निवास से निकली. जवान को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे. फिलहाल जवान को गोली लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.

Advertisement Box

बीटेक के बाद गया था वायुसेना में: बता दें कि पुलकित बीटेक करने के बाद आठ साल पहले भारतीय वायु सेना में शामिल हुआ था. उनके पिता राजेंद्र प्रसाद भारतीय जीवन बीमा निगम में अधिकारी हैं. गत 9 सितंबर को जवान पुलकित नाथ को गोली लगी थी, जबकि 10 सितंबर को परिजनों को उसकी मौत की सूचना दी गई. वह गत 5 सितंबर को छुट्टी पर जयपुर आया था. यहां उन्होंने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया था. परिजनों को भी नहीं मालूम था कि यह जन्मदिन उनका आखिरी होगा. जन्मदिन मनाने के बाद जवान पुलकित नाथ अपनी ड्यूटी पर वापस लौट गया था.

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए अंतिम संस्कार में: एडीएम सिटी गजेंद्र सिंह राठौड़, अजमेर नॉर्थ सीओ रुद्रप्रकाश शर्मा, हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना प्रभारी महावीर शर्मा भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए. थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि भारतीय वायुसेना के अधिकारी भी इसमें मौजूद थे. जवान की पार्थिव देह की अंत्येष्टि कर दी गई है. मामले की जांच पश्चिम बंगाल की पुलिस करेगी.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें