Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ट्रंप के टैरिफ बम के बाद भारतीय बाजार में मचा कोहराम, निवेशकों के डूब गए करोड़ों

अमेरिका की ओर से अतिरिक्त टैरिफ के नोटिफिकेशन जारी करने का असर आज भारतीय बाजार पर दिख रहा है. शुरुआती बाजार में सेंसेक्स करीब 550 अंकों की बिकवाली के साथ ट्रेड कर रहा था. बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 0.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,089.04 पर निफ्टी 50 करीब 0.72 प्रतिशत टूट कर 24,786 के स्तर पर थे. लेकिन, आध घंटा होने के बाद मार्केट ने गोता लगा लिया और सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा टूट गया. आधे घंटे में ही निवेशकों के करीब 4.65 लाख करोड़ रुपये डूब गए.

सेंसेक्स पर लिस्टेड 30 में से 27 कंपनियों में बिकवाली देखी जा रही है. फॉर्मा और बैंकिंग सेक्टर दबाव में दिखाई दे रहे हैं. वहीं, एफएमसीजी सेक्टर में थोड़ी रैली है. सेंसेक्स पर हिंदुस्तान यूनीलीवर, इटरनल और आईटीसी कंपनियां हरे निशान में हैं बाकी सन फॉर्मा, टाटा स्टीट और पावरग्रिड में बिकवाली देखी जा रही है.

Advertisement Box

बीते कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय बाजार में तेजी देखी गई था. सेंसेक्स 329.06 अंक की तेजी के साथ 81,635.91 पर बंद हुआ था, जिसके चलते बीएसई का कुल मार्केट कैप बढ़ 4,54,86,963.45 करोड़ हो गया था. वहीं, गिरावट के बाद आज निवेशकों के लाखों करोड़ डूब गए है. बीएसई का मार्केट कैप घटकर 4,50,21,714.53 हो गया. करीब आधे घंटे में ही निवेशकों के 4.65 लाख करोड़ रुपये डूब गए.

क्यों आई मार्केट में गिरावट

अमेरिका के भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लागू करने का फैसला कल यानी 27 अगस्त से लागू हो रहा है. जिसको लेकर अमेरिकी सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी. इस खबर असर मार्केट पर देखने को मिल रहा है. जिसके बाद ही बाजार कारोबार के आधे घंटे के भीतर की 650 अंक तक टूट गया. निवेशकों के करीब 4.65 लाख करोड़ रुपये डूब गए.

टॉप लूजर्स और टॉप गेनर्स

भारतीय बाजार में आज बड़ी-बड़ी कंपनियों के स्टॉक लाल निशान में है. निफ्टी 500 इंडेक्स को देखें तो सबसे बिकबाली वोडाफोन आइडिया में दिखाई दे रही है. पिछले दो-तीन ट्रेडिंग सेशन में पॉजिटिब रहने के बाद आज वोडाफोन आइडिया के शेयर करीब 9.18% की गिरावट के साथ 6.72 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं. वहीं, इस इंडेक्स पर सबसे ज्यादा तेजी ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में देखी जा रही है. सुबह 10 बजे तक ओला के शेयर करीब 4 प्रतिशत की तेजी के साथ 51 रुपये के आस-पास ट्रेड कर रहे हैं.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें