Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अभय चौटाला का बड़ा आरोप: “साजिश के तहत कांग्रेस के 30 प्रत्याशी हराए”, हुड्डा पर निशाना

रोहतक : इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि हुड्डा ने ईडी के डर से भाजपा के साथ समझौता कर लिया था, जिसकी वजह से हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी। अभय चौटाला का दावा है कि साजिश के तहत हुड्डा ने कांग्रेस के 30 प्रत्याशियों को जानबूझकर हरवाया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता वीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह को हराने की साजिश खुद हुड्डा ने रची, क्योंकि उन्हें डर था कि राहुल गांधी से सीधे टिकट पाने के बाद बृजेंद्र उनकी जगह ले सकते हैं। अभय के अनुसार, बृजेंद्र को हराने के लिए उनके सामने तीन निर्दलीय उम्मीदवार उतारे गए।

Advertisement Box

अभय चौटाला रोहतक में 25 सितंबर को होने वाली सम्मान रैली की तैयारियों के सिलसिले में पहुंचे थे। यह रैली चौधरी देवीलाल की जयंती पर आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि रैली में सुखबीर सिंह बादल समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। हालांकि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मौजूदगी पर उन्होंने साफ जवाब देने से बचते हुए कहा कि इस पर पार्टी स्तर पर निर्णय लिया जाएगा।

चौटाला ने दावा किया कि इनेलो छोड़ने वाले 95% कार्यकर्ता और नेता अब वापस पार्टी में शामिल हो चुके हैं। रोहतक में रैली आयोजित करने के पीछे उनकी रणनीति जाट वोट बैंक को साधने की मानी जा रही है।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें