Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीकानेर के अर्जुनसर का युवक रूस पढ़ने गया और युक्रेन युद्ध में फंसा

बीकानेर। जिले के अर्जुनसर गांव से रूस में रसियन लैंग्वेज की पढ़ाई करने गया युवक अजय गोदारा इन दिनों यूक्रेन युद्ध में जबरन झोंके जाने की वजह से मौत और जिंदगी के बीच जूझ रहा है। अजय ने अब तक दो वीडियो जारी किए हैं, जिनमें वह रूसी सेना की वर्दी में नजर आ रहा है और भावुक होकर अपनी आपबीती सुना रहा है।

अपने दूसरे वीडियो में तो उसने यहां तक कहा कि ‘यह मेरा आखिरी वीडियो हो सकता है…’ इसके बाद से घरवाले बुरी तरह घबरा गए हैं। राज्य और केंद्र सरकार से बेटे को बचा कर लाने की अपील कर रहे हैं।

Advertisement Box

अजय नवंबर 2024 में रूस के मॉस्को शहर पढ़ाई के लिए गया था। वहां उसे और कुछ अन्य भारतीय युवकों को भाषा की पढ़ाई के बाद तीन महीने की सेना ट्रेनिंग के लिए भेजा गया। अजय के मुताबिक, यह सिर्फ एक दिखावा था। असल मकसद उन्हें युद्ध के मैदान में उतारना था। अजय ने अपने वीडियो में बताया कि उसके साथ सीकर का संदीप, हरियाणा के विजय और अंकित भी थे।

युद्ध के दौरान हवाई हमले में एक साथी की मौत हो चुकी है, जबकि दो अन्य साथी भाग निकले। वह खुद रास्ता भटक गया और आठ दिन बाद पकड़ में आया। अजय ने कहा कि ‘हम चार थे… एक मारा गया, दो भाग गए… मैं अब रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी शहर सेलिडोज में हूं।’

मां कलावती की आंखों से बस आंसू बह रहे हैं। बेटे का वीडियो देखने के बाद अजय की मां कलावती मानसिक संतुलन तक खो बैठी हैं। उनका कहना है…डॉक्टरी करने भेजा था, लड़ाई में क्यों झोंक दिया। मेरा अज्जू ही इकलौता बेटा है, उसे किसी भी हालत में घर लाओ।

होटल में प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, घर से भागकर ठहरे थे दोनों

तीन महीने की ट्रेनिंग कह कर भेजा, अब युद्ध में झोंक दिया

पिता महावीर प्रसाद का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा…15 दिन पहले अज्जू से बात हुई थी। बता रहा था, तीन महीने के लिए ट्रेनिंग पर भेज रहे हैं। युद्ध में झोंक दिया। अब कोई संपर्क भी नहीं हो रहा। सरकार हमारे बेटे को बचाए, यह धोखा है।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें