Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कार सवार ने दो साल के मासूम को कुचला हुई मौत, घर बाहर खेल रहा था

घर के बाहर खेल रहा मासूम कार बैक लेते समय नीचे आ गया, जिससे मौत हो गई। तेज रोने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े। घायल अवस्था में उसे तुरंत हॉस्पिटल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

हादसा बहरोड़ थाना क्षेत्र के गुंति गांव में गुरुवार शाम को हुआ।

Advertisement Box

थानाधिकारी विक्रांत शर्मा ने बताया कि गुंति निवासी अविनाश यादव का 2 साल का बेटा लविश अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी एक कार सवार ने गाड़ी को बैक किया और बच्चा उसकी चपेट में आ गया। टक्कर इतनी गंभीर थी कि लविश के सिर में गंभीर चोट लग गई।

श्री डूंगरगढ़ – पूर्व सरपंच की धारदार हथियार से हत्या

पहले बहरोड़, फिर जयपुर रेफर

मासूम को तुरंत उसी कार से बहरोड़ के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए जयपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे तुरंत जयपुर ले गए, लेकिन इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।

मासूम का शव वापस बहरोड़ लाया गया, जहां पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को बॉडी सौंप दी। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इकलौते बेटे की मौत से गहरा सदमा

परिजनों ने बताया कि लविश इकलौता बेटा था। उसके पिता अविनाश यादव एसएसबी में तैनात हैं और वर्तमान में असम में ड्यूटी कर रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही वे फ्लाइट से पहले दिल्ली और फिर देर रात घर पहुंचे।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें