Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सुबह घर की गैलरी में बैठा मिला पैंथर, देसी जुगाड़ से किया गया रेस्क्यू…देखें वीडियो

डूंगरपुर: जिले के आसपुर वन क्षेत्र के नया टापरा गांव में एक घर में रविवार अलसुबह पैंथर घुस गया. सुबह जब घर वाले उठे तो पैंथर को गैलेरी में बैठा देख सन्न रह गए. इधर मौके पर पहुंची आसपुर और साबला वन विभाग की संयुक्त टीम ने देशी जुगाड़ कर पैंथर को रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद किया. इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

आसपुर रेंजर सोनम मीणा ने बताया कि सुबह नया टापरा में सुरेंद्र मीना के घर वाले उठे तो किसी जानवर की आवाज सुनाई दी. घर वालों ने खिड़की से देखा तो गैलेरी में पैंथर बैठा नजर आया. इस पर घर वाले चिल्लाए और पड़ोसियों को पैंथर आने की जानकारी दी.

Advertisement Box

मीणा ने बताया कि वन विभाग को घर में पैंथर घुसने की सूचना दी गई. सूचना पर आसपुर और साबला वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची.पैंथर गैलेरी में शांत बैठा था. वन विभाग को पैंथर अस्वस्थ लगा. टीम ने पैंथर को देशी जुगाड़ से रेस्क्यू किया. वन विभाग की टीम ने पहले फंदा बनाया और उसके पैरों में फंदा फंसाया. कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने पैंथर को रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद कर लिया. रेस्क्यू पैंथर को साबला वन विभाग कार्यालय लाया गया.

पैंथर अस्वस्थ: रेंजर मीणा ने बताया कि पैंथर अस्वस्थ है. पशु चिकित्सकों को बुलाया गया. पशु चिकित्सकों ने पैंथर का इलाज शुरू किया. पैंथर कमजोर है. स्वस्थ होने पर पैंथर को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा. यहां बताते चलें कि डूंगरपुर शहर के बांसड़वाड़ा की पहाड़ियों के पीछे की तरफ एक साथ तीन पैंथर नजर आए थे.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें