Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

काशीपुरी श्याम मंदिर में हुआ जलझुलनी ग्यारस पर भव्य श्याम संकीर्तन का आयोजन 

“श्याम बाबा की असीम कृपा से ही भक्तों के जीवन में सुख और शांति बनी रहती है: सुरेश पोद्दार

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) शहर के काशीपुरी में स्थित श्री श्याम मंदिर में एकादशी के अवसर पर रविवार देर रात भव्य श्याम संकीर्तन का आयोजन हुआ। जलझुलनी ग्यारस पर सुबह से ही श्याम बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जो देर रात तक चलता रहा। इस अवसर पर कई श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए समूहों में मंदिर पहुंचे। भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था, जगह-जगह पर उनका स्वागत किया गया। मंदिर परिसर श्याम नाम के जयकारों से गुंजायमान रहा।

Advertisement Box

संकीर्तन में इंदौर से आए ख्यातनाम भजन गायक गोपाल परमार और महेंद्र पाटिल ने अपनी प्रस्तुतियों से वातावरण को श्याममय बना दिया। गोपाल परमार ने “श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम” और “लखदातार के दर पे आया” सुनाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। महेंद्र पाटिल ने “मेरे श्याम आ जाओ” और “श्याम से लगन लगा ले रे” जैसे भजनों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। इस मौके पर श्री श्याम सेवा समिति अध्यक्ष सुरेश पोद्दार ने कहा कि “श्याम बाबा की असीम कृपा से ही भक्तों के जीवन में सुख और शांति बनी रहती है।

भारतीय नागरिकता के लिए अब नवीनीकृत पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं

इस बार भी संकीर्तन में उमड़ी भीड़ बाबा की आस्था को दर्शाती है।” मीडिया प्रभारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि “एकादशी पर आयोजित संकीर्तन हमेशा से भक्तों के लिए भक्ति और श्रद्धा का संगम रहा है। इस बार भी भीलवाड़ा ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।” आयोजन का सीधा प्रसारण फेसबुक पेज श्री श्याम मंदिर, काशीपुरी भीलवाड़ा पर किया गया। आयोजन को सफल बनाने मे हरीश शाह, राकेश काबरा, राहुल अग्रवाल, नारायण तोषनीवाल, दीपक मितल, नितिन अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें