Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीकानेर जेल में महिला बंदी ने किया सुसाइड, तीन महीने से थी जेल में

बीकानेर की सेंट्रल जेल में एक महिला बंदी ने अपनी ही चुन्नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। घटना शुक्रवार शाम की है। मृतका ताराकंवर सिंधु नोखा की रहने वाली थी और पिछले जून महीने से यहां सजा काट रही थी।

ताराकंवर भारतीय न्याय संहिता की धारा 308 में दोषी करार दी गई थी, जिसमें जबरन वसूली और परेशान करने का आरोप था। उसे जून 2025 से सज़ा सुनाई गई थी, तब से वो यहीं पर रह रही थी।

Advertisement Box

शनिवार को उसने जेल परिसर में ही फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। तारा कंवर ने अपने फांसी लगा ली थी। आसपास के बंदियों को पता चला तो उन्होंने हल्ला मचाया। इसके बाद जेल प्रहरी मौके पर पहुंचे। जहां वो अचेत पड़ी थी।

कार पलटने से राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी घायल, ड्राइवर और निजी सहायक को भी लगी चोट

घटना की सूचना पर बीछवाल थानाधिकारी गोविंद सिंह मौके पर पहुंचे। उसे जेल से पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर्स ने मृत घोषित किया। जहां से मोर्चरी में रख दिया गया है। उसके परिजनों को जेल प्रशासन ने सूचना दे दी है। उनके बीकानेर पहुंचने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा।

थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण ने बताया कि सुसाइड के कारण अभी स्पष्ट नहीं है। जांच के बाद ही पता चलेगा। मामले की जांच एसीजेएम संख्या दो कर रही है

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें