Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एक बच्चे के बाप को दूसरी महिला से हुआ प्यार, पत्नी की हत्या कर रेत में दबाया शव

बिहार के बांका जिले में पारिवारिक विवाद के दौरान बात इतनी बिगड़ गई कि पति ने दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी की हत्या कर दी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची. इसके बाद गांव वालों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. मृतका की पहचान सावित्री देवी के नाम से हुई है, उसकी उम्र 34 साल बताई जा रही है.

मामला जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र के अमजोरा गांव का है. यहां बुधवार को पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी की हत्या कर दी. हत्या के बाद उन्होंने शव को नदी किनारे बालू में दफना दिया और फरार हो गए. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले में पुलिस ने आरोपी पति के दूसरी पत्नी पूजा देवी को हिरासत में ले लिया है. हालांकि, पति अभी फरार बताया जा रहा है.

Advertisement Box

मृतका के मायके वालों ने लगाया आरोप

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि सौतन के घर में आने के बाद से सावित्री देवी की जिंदगी नरक बन गई थी. आए दिन उन लोगों में विवाद होता था. उसका पति उससे दूरी बनाने लगा था और उसके साथ मार-पीट करता था. आरोप है कि बुधवार को मामूली कहासुनी के बाद उन दोनों ने मिलकर सावित्री की हत्या कर शव को नदी के किनारे बालू में दबा दिया.

आर्थिक तंगी से परेशान

मृतका आर्थिक तंगी से जूझ रही थी, जिसके चलते वह मजदूरी किया करती थी. उसको एक लड़का भी है, जिसका नाम ब्रह्मदेव दास है वह 14 साल का है. घटना सूचना मायके वालों के मिलने पर वे मौके पर पहुंचे. शव को दे मौके पर चीख पुकार मच गई. मृतका के परिवार वालों ने बताया कि पूजा देवी के आने के बाद परिवार पति सावित्री का ख्याल नहीं रखता था. वह उसे प्रताड़ित करता था.

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

हत्या की खबर फैलते ही मौके पर गांव वालों की भीड़ लग गई. मामले में मृतका के मायके वालों ने आरोपी पति और उसकी दूसरी पत्नी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि यह केवल हत्या का मामला नहीं है, बल्कि एक महिला के साथ लंबे समय से चल रहे उत्पीड़न का भी मामला है. मामले में पुलिस ने मायके वालों के बयान पर शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है. साथ ही फरार आरोपी की तलाश की जा रही है.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें