Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एक दिन में 30 हजार से ज्यादा आपत्तियां हो चुका हजारों की संख्या में विरोध प्रदर्शन 

बीकानेर (श्रेयांस बैद) दो विधायकों ने मुख्यमंत्री व संघ के क्षत्रिय प्रचारक तक पहुंची बीडीए के प्लान की रिपोर्ट

बीकानेर विकास प्राधिकरण के प्लान 2043 के खिलाफ अब सीधे तौर पर सत्ता से जुड़े दो विधायकों ने भी विरोध करना शुरू कर दिया। इसमें लगातार गोचर की वकालत करते हुए पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी के पौत्र व कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी और बीकानेर पश्चिम के जेठानंद व्यास शामिल हैं। दोनों विधायकों ने संयुक्त रूप से मामला आरएसएस के साथ सीएम तक पहुंचाया है।

Advertisement Box

व्यास और भाटी ने शुक्रवार को जयपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम से पहले मुलाकात की उन्हें बताया कि कैसे गायों के लिए सुरक्षित की गई जमीन बीडीए ने अपने प्लान में लेकर गौवंश को खतरे में डाला है इस निर्णय का पूरे जिले में विरोध हो रहा है।

188 गांवों के लोगों ने आपत्तियां बीडीए को दी हैं। सरकार से आपत्तियों के लोगों ने समय और देने की मांग की है।

दोनों विधायकों ने मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव आईएएस संदेश नायक से भी मुलाकात करते हुए गोचर भूमि के अधिग्रहण के प्रस्ताव को रद्द करने की मांग की।

भीलवाड़ा राउंड टेबल ने हरनी पौधशाला में 100 पौधेरोपित किए, ली देखभाल की जिम्मेदारी

उन्होंने बताया कि मास्टर प्लान में शहर से लगती 40 हजार बीघा गोचर भूमि, 188 गांवों की ओरण-गोचर तथा जोहड़ पायतान भूमि के अधिग्रहण को रद्द करने की मांग की।

विधायक जेठानंद व्यास एवं अंशुमान भाटी ने बताया कि गोचर भूमि का अन्यत्र उपयोग कानूनन गलत है ये निर्णय पशुधन के साथ ग्रामीण संस्कृति के अस्तित्व से जुड़ा हुआ है इसके मद्देनजर उन्होंने इस प्रस्ताव को अविलम्ब निरस्त करवाने की मांग की जिला प्रशासन और बीडीए के इक तरफा प्रस्ताव के कारण सरकार की छवि भी प्रभावित हो रही है विधायक व्यास ने कहा कि नायक ने विश्वास दिलाया कि वर्तमान में इस गोचर भूमि का उपयोग किसी प्रकार की व्यावसायिक अथवा आवासीय गतिविधि में नहीं किया जाएगा।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें