Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी के बीच राजस्थान मत्स्य क्षेत्र संशोधन विधेयक हुआ पारित

जयपुर: विधानसभा में सोमवार दोपहर दो बजे भोजनावकाश के बाद कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायक कानून-व्यवस्था पर चर्चा की मांग लेकर वेल में आकर नारेबाजी करने लगे. इसी बीच विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ने राजस्थान मत्स्य क्षेत्र संशोधन विधेयक 2025 पर चर्चा शुरू करा दी, लेकिन शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी और सादुलपुर से विधायक मनोज न्यांगली ही इस पर विचार रख पाए.

इसी दौरान कांग्रेस का हंगामा जारी रहा. स्पीकर ने कांग्रेस विधायकों को अपनी सीट पर जाकर चर्चा में भाग लेने की बात कही, लेकिन विपक्षी विधायक कानून-व्यवस्था पर चर्चा की मांग पर अड़े रहे. इसके बाद स्पीकर ने संशोधन विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया. विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ने हल्ला कर रहे कांग्रेस विधायकों से कहा कि राजस्थान मत्स्य क्षेत्र संशोधन विधेयक महत्वपूर्ण बिल है. अपने सीटों पर जाइए. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि निवेदन है कि एक दिन कानून-व्यवस्था पर चर्चा करवा दीजिए.

Advertisement Box

कांग्रेस का रवैया उनकी संस्कृति का संकेत: इस बीच संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि राजस्थान की 8 करोड़ जनता कांग्रेस विधायकों के व्यवहार को देख रही है. विधानसभा की परंपरा और बिना कारण वेल में आकर पर्चे लटकाना और एक दूसरे का विरोध करना जनता देख रही है. कांग्रेस का किसी भी मुद्दे पर न कोई विजन है और न कोई काम एवं न कोई मुद्दा है. यह खाली हो हल्ला करते हैं.

इससे पता चलता है कि कांग्रेस की संस्कृति क्या है. इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री पटेल सहित तमाम भाजपा विधायक कांग्रेस हाय हाय के नारे लगाने लगे. हंगामा बढ़ते देख स्पीकर ने कार्यवाही पहले दोपहर 3 बजे और फिर चौथी बार शाम चार बजे तक स्थगित कर दी. कार्यवाही स्थगित होने के बाद भी कांग्रेस विधायक वेल में बैठे रहे.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें