Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ड्रीम11 नहीं होगा टीम इंडिया का टाइटल स्पॉन्सर, एशिया कप से पहले आई बड़ी खबर

फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म ड्रीम11 ने एशिया कप 2025 से कुछ हफ्ते पहले भारतीय क्रिकेट टीम के टाइटल स्पांसर के रूप में हटने का फैसला किया है. मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ड्रीम11 अपने स्पांसर डील को जारी रखने के लिए तैयार नहीं है. नए कानून में फैंटेसी स्पोर्ट्स, पोकर और रमी सहित सभी रियल मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म पर प्रभावी रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है.

संसद ने हाल ही में ऑनलाइन गेमिंग प्रमोशन और रेगुलेशन बिल 2025 पास किया है, जो फैंटेसी स्पोर्ट्स, पोकर और रमी सहित रियल मनी ऑनलाइन गेम्स पर पूर्ण प्रतिबंध लगाता है. केवल ई-स्पोर्ट्स और सोशल गेमिंग की परमीशन मिली है. उल्लंघन करने पर तीन साल तक की जेल या 1 करोड़ रुपए का जुर्माना हो सकता है.

Advertisement Box

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने शुक्रवार को कहा था कि बोर्ड कानून का पूरी तरह से पालन करेगा. सैकिया ने कहा कि अगर इसकी अनुमति नहीं है, तो हम कुछ नहीं करेंगे. बीसीसीआई केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई देश की हर पॉलिसी का पालन करेगा.

क्या बिना टाइटल स्पांसर के एशिया कप खेलेगी टीम?

खास बात तो ये है कि अगर 9 सितंबर को यूएई में शुरू होने वाले टूर्नामेंट से पहले ड्रीम11 की जगह किसी दूसरे स्पांसर को जगह नहीं मिलती है तो भारतीय भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप में बिना किसी टाइटल स्पांसर मैदान में उतर सकती है. सूत्रों ने बताया कि हालांकि ड्रीम11 ब्रांडिंग वाली जर्सी पहले ही छप चुकी हैं, लेकिन उनका उपयोग नहीं किया जाएगा. बीसीसीआई जर्सी स्पांसर राइट्स के लिए नई बोलियां आमंत्रित कर सकता है. ड्रीम11 ने 2023 में बीसीसीआई के साथ 358 करोड़ रुपए की एक डील की थी.

कंपनी का ट्रांजिशन प्लान

नए कानून ने ड्रीम11 के कोर ऑपरेशन को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ड्रीम स्पोर्ट्स के सीईओ हर्ष जैन ने एक आंतरिक नोट में कर्मचारियों को पहले कहा था कि ड्रीम11 के पेड कांटेस्ट टूर्नामेंट जारी रखने का “कोई कानूनी रास्ता” नहीं है. कंपनी एक ट्रांजिशन प्लान तैयार कर रही है और उसने फुल टाइम और कांट्रैक्चुअन वर्कर्स दोनों को इस बात की जानकारी दी है.

ड्रीम11, जो इस साल की शुरुआत में भारत में अपना बेस ​वापस लाया था, ने वित्त वर्ष 24 में 9,600 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जेनरेट किया, जो मुख्य रूप से विश्व कप में पार्टिसिपेशन से आया था. 28 करोड़ से ज्यादा यूजर्स और भारतीय क्रिकेट से गहरे जुड़ाव के साथ, यह प्रतिबंध ड्रीम स्पोर्ट्स के प्रमुख प्लेटफॉर्म के लिए एक बड़ा झटका है. कंपनी अब फैनकोड, ड्रीमसेटगो और ड्रीम गेम स्टूडियोज सहित अपने दूसरे वर्टिकल पर फोकस कर रही है.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें