Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्रीमद् भागवत गंगा मन को पवित्र करती है और गोविंद की प्राप्ति होती है:

श्रीमद् भागवत गंगा मन को पवित्र करती है और गोविंद की प्राप्ति होती है: संत हरशुकराम

रामद्वारा में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का पांचवा दिवस, गोवर्धन पर्वत, छप्पन भोग की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र 

Advertisement Box

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) शहर के रामद्वारा में सजंय कॉलोनी निवासी सामरिया परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ के पाचवें दिन मंगलवार को कथावाचक रामस्नेही संत हरशुकराम ने कथा में श्री कृष्ण बाललीला, माखन चोरी लीला, गोवर्धन लीला, रास लीला आदि प्रसंगो का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत गंगा के समान है। साथ ही संत श्री हरशुक राम द्वारा आज प्रवचन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर भक्तजनों को संदेश दिया। संत हरशुकराम ने कहा की भागवत को संतों ने गंगा का रूप दिया है। संतो के श्रीमुख से निकली वाणी गंगा कहलाती है।

एक भागीरथी गंगा है और एक सत्संग रूपी भागवत गंगा है। इन दोनों में सबसे तेज प्रवाह भागवत गंगा का है। हरिद्वार में जो भागीरथी गंगा बह रही है वह तन को पवित्र करती है। श्रीमद् भागवत गंगा मन को पवित्र करती है और गोविंद की प्राप्ति होती है। इसलिए सबसे ज्यादा महत्व भागवत गंगा का है। आयोजक परिवार के रतनलाल सामरिया ने बताया कि कथा के दौरान छप्पन भोग व गोवर्धन पर्वत की झांकी सजाई गई।

टोंक में सरकारी स्कूल की छत गिरी, पास वाले कमरे में चल रही थी क्लास

झांकियों को देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। अंत मे प्रसाद वितरण किया गया। कथा मे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी, जमनालाल कालिया, श्यामलाल डाड, कैलाश मूंदड़ा, राजेश अग्रवाल, विक्रांत पाराशर ने संत श्री का माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। यह कथा प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक चलेगी। कथा के छठे कंस वध, द्वारिका गमन, रूकमणी विवाह होगा।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें