Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रामद्वारा में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का हुआ भव्य शुभारंभ,

 भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) शहर के रामद्वारा में सजंय कॉलोनी निवासी सामरिया परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का के द्वितीय दिवस शनिवार को कथावाचक रामस्नेही संत हरशुकराम ने कथा में राजा परीक्षित जन्म, सृष्टि की उत्पत्ति, और कपिल अवतार का वर्णन किया। आयोजक परिवार के रतनलाल सामरिया ने बताया की इससे पुर्व शुक्रवार को कलश यात्रा संत निवास रामद्वारा परिसर से प्रारम्भ होकर गेस्ट हाउस चौराहा होते कथा स्थल रामद्वारा मुख्य द्वार पहुंची।

सेसोमूं स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन, नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बाँधा समां

अपने सिर पर सजे 51 मंगल कलशों को धारण किए, महिलाएं भक्तिमय भजनों की मधुर धुनों पर थिरकती नजर आई। बेंड बाजो के साथ निकली शोभा यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। इस दिव्य यात्रा के दौरान वातावरण पूरी तरह से भक्ति और श्रद्धा के रस में डूबा हुआ था।

Advertisement Box

श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे भगवान कृष्ण के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया था। संत हरशुकराम ने प्रथम दिन अपनी ओजस्वी वाणी से भागवत महात्म्य का सारगर्भित वर्णन किया। उन्होंने भागवत कथा के प्रथम दिन भागवत का महात्मा वर्णन करते हुए भगवान स्वरूप का परिचय, भगवान के कार्य का परिचय, एवं भगवान के स्वभाव का परिचय देते हुए कहा की मनुष्या का जीवन ही प्रतिक्षण परमाात्मा से ही चल रहा है बिना भगवान के सहायता के आधेक्षण के लिए भी मानव जीवित नहीं रह सकता है। कथा के प्रारम्भ मे आयोजक परिवार के रतनलाल, श्रवण कुमार, अशोक कुमार, गोपाल, संजय, राजकुमार, कपिल कुमार सामरिया ने आरती की। यह कथा प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक चलेगी, जिसमें श्रीमद् भागवत के विभिन्न भक्तिमय प्रसंगों का रसपान कराया जाएगा।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें