Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खिलाड़ियों को हर सुविधा-सुरक्षा मिले…राजगीर में रग्बी चैंपियनशिप से पहले अधिकारियों को निर्देश

बिहार के राजगीर में इन दिनों रग्बी चैंपियनशिप की तैयारियां जोरों पर पर है. आज सोमवार को इस संबंध में नालंदा के जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने यहां की सुविधाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आगामी एशिया रग्बी अंडर 20 रग्बी सेवेन्स चैंपियनशिप (महिला/पुरुष) एवं एशिया कप हॉकी पुरुष चैंपियनशिप 2025 के सफल आयोजन के लिए राजगीर स्पोर्ट्स क्लब का बारीकी से निरीक्षण किया है.

इस दोनों दोनों अधिकारियों ने खेल प्रतियोगिता के अवसर पर समुचित तैयारी और विभिन्न कार्यों/व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त करने से संबंधित वरीय पदाधिकारियों और नोडल पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

Advertisement Box

9-10 अगस्त को एशिया रग्बी अंडर 20 चैंपियनशिप

आपको बता दें कि बिहार स्टेट स्पोर्ट्स अथॉरिटी के तत्वावधान में राजगीर खेल परिसर, राजगीर में दिनांक 9-10 अगस्त 2025 को एशिया रग्बी अंडर 20 रग्बी सेवेन्स चैंपियनशिप (महिला/पुरुष) का आयोजन होने जा रहा है. उक्त खेल प्रतियोगिता में 9 प्रतिभागी देशों के 16 टीम के खिलाड़ी भाग लेने आ रहे हैं. भाग लेने वाले देशों में भारत, चीन, संयुक्त अरब अमीरात, हांगकांग, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका, मलेशिया एवं नेपाल शामिल हैं.

साथ ही राजकीय खेल अकादमी राजगीर में दिनांक 26/08/2025 से 09/09/2025 तक ‘एशिया कप हॉकी (पुरूष) चैम्पियनशिप, 2025’ प्रस्तावित है, जिसमें विभिन्न देशों के प्रतिभागी / खिलाड़ी भाग लेंगे.

खिलाड़ियों के आवागमन, यातायात व्यवस्था पर ध्यान

स्पोर्ट्स क्लब राजगीर में रग्बी प्रतियोगिता एवं हॉकी प्रतियोगिता के अवसर पर खिलाड़ियों के आवागमन, यातायात व्यवस्था , आवासन व्यवस्था , खान पान व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, एक्सरे मशीन, ग्राउंड पर सुरक्षा व्यवस्था, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था , हेल्प डेस्क, साफ सफाई, अग्निशमन, भीड़ तंत्र पर नियंत्रण, प्रचार प्रसार सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें