Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गहलोत बोले- आज हुकूमत में बैठे लोग कांग्रेस की विरासत मिटाना चाहते हैं, हम लड़ेंगे और जीतेंगे

जयपुर: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आज हुकूमत में बैठे लोग हमारी विरासत को मिटाना चाहते हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा, आज 35 साल से गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री नहीं है. लेकिन फिर भी प्रधानमंत्री गांधी परिवार को टारगेट करने की राजनीति करते हैं. अशोक गहलोत ने आज शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित कांग्रेस ओबीसी भागीदारी न्याय महासम्मेलन में यह बात कही.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत ने कहा, आजादी के बाद पहली बार ओबीसी को लेकर राहुल गांधी ने आवाज उठाई है. उन्होंने एक मिशन के रूप में यह शुरुआत की है. राहुल गांधी अकेले क्या करेंगे. उन्होंने जो आवाज उठाई है, उसका महत्व हम सबको समझना पड़ेगा. इस कार्यक्रम में सभी नेताओं को एक जिम्मेदारी देने के लिए बुलाया गया है. जो आवाज राहुल गांधी ने बुलंद की है, उसे जन-जन तक पहुंचाना है.

Advertisement Box

बहुत खतरनाक है ध्रुवीकरण का खेल: गहलोत बोले, कांग्रेस का त्याग-बलिदान का इतिहास रहा है. देश को आजाद करवाया और देश को आगे बढ़ाया. वो जमाना दूसरा था. आज जो लोग हुकूमत में बैठे हैं, वो हमारी विरासत को खत्म करना चाहते हैं. जिस प्रकार इन्होंने देश का ध्रुवीकरण किया है, वह बहुत खतरनाक खेल है. राहुल गांधी अपने हाथ में संविधान की प्रति लेकर चलते हैं. वे बताते हैं कि आज संविधान खतरे में है.

महात्मा गांधी ने भी यात्रा से देश को समझा: वे बोले, राहुल गांधी ने जब भारत जोड़ो और भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली, तो उन्हें देश का मिजाज समझ में आया. महात्मा गांधी जब दक्षिण अफ्रीका से भारत आए, तो उनको भी देशभर की यात्रा करनी पड़ी थी. उन्होंने देश को समझा, आजादी की लड़ाई में देश का नेतृत्व किया और आखिरकार हमें आजादी मिली. जिस तरह उन्हें कामयाबी मिली, उसी तरह राहुल गांधी को सफलता मिले, यह हम सबका संकल्प होना चाहिए.

लड़ाई जीतने के लिए लोगों का दिल जीतना होगा: गहलोत बोले, आज के इस कार्यक्रम से जाकर हमें ओबीसी के लोगों को समझाना होगा कि कौन उनका भला चाहता है, किसकी नीतियां देशहित में हैं. यह लड़ाई लंबी है और आसान नहीं है. हमें इस लड़ाई को जीतना होगा. लड़ाई जीतने के लिए जाति और समाज का दिल जीतना पड़ेगा. यह जरूरी है कि हम कैसे इस आवाज को बुलंद करें. ओबीसी का भला कैसे हो, यह हम सबको सोचना होगा. महात्मा गांधी ने सर्वोदय की बात की थी, उसी को अब राहुल गांधी आगे बढ़ा रहे हैं. अभी किसका उदय हुआ है, यह कहने की जरूरत नहीं है. अभी एससी, एसटी, ओबीसी और माइनॉरिटी के लोग कहां टिकते हैं. ओबीसी को उनका हक मिले, इसलिए राहुल गांधी ने “जिसकी जितनी भागीदारी, उतनी उसकी हिस्सेदारी” का नारा दिया है. यह भावना कब पूरी होगी, इसके लिए हमको चिंतन-मनन और मेहनत करनी पड़ेगी. यह बहुत बड़ा चैलेंज है. हम कैसे पूरा करते हैं, यह हमारे ऊपर है. यह मुहिम फेल हुई तो राहुल गांधी नहीं, हम फेल होंगे.

ध्रुवीकरण होगा तो ओबीसी का कैसे भला होगा: वे बोले, जनता ने इस बार भाजपा को बड़ा झटका दिया है. उन्होंने कहा, जिन राज्यों में ओबीसी की बहुलता के बावजूद कांग्रेस सत्ता में नहीं है, वह हम सबके लिए चिंता का विषय होना चाहिए. अगर देश में धर्म के आधार पर ध्रुवीकरण होगा तो कैसे ओबीसी जातियों का भला होगा. राहुल गांधी ने दबाव बनाया तो सरकार को जातिगत जनगणना करवानी पड़ी. अब लोगों को शंका है कि बिहार चुनाव के बाद उसे कहीं कोर्ट में नहीं अटका दिया जाए. जब सरकार की क्रेडिबिलिटी नहीं होती, तो ऐसी शंका होती है.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें