Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विवाद के बीच बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन का काम जारी, 21 फीसदी लोगों के फॉर्म आए… 18 दिन बाकी

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गहमागहमी तेज हो गई है. चुनाव आयोग की ओर से राज्य में कराए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision, SIR) का विपक्षी दल पुरजोर तरीके से विरोध कर रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गए हैं. वहीं राज्य में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का काम तेजी से चल रहा है और 21 फीसदी लोगों ने अपने फॉर्म भर लौटा दिए हैं. अभी इस प्रक्रिया में 18 दिन बचे हैं.

हालांकि आयोग के अनुसार, बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण का काम वोटर्स के सक्रिय सहयोग से सुचारू रूप से किया जा रहा है. एसआईआर के शुरुआती चरण, जिसमें गणना प्रपत्र (Enumeration forms) को मुद्रित कर लोगों के बीच बांटना था, जो अब करीब-करीब पूरा हो चुका है. सभी मौजूद वोटर्स को ये फॉर्म उपलब्ध करा दिए गए हैं.

Advertisement Box

25 जुलाई तक जमा करने की मियाद

एसआईआर की प्रक्रिया 24 जून 2025 के एसआईआर निर्देशों के अनुसार ही कराया जा रहा है और इसके निर्देशों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. इन निर्देशों के अनुसार, 1 अगस्त 2025 को जारी किए जाने वाले वोटर लिस्ट ड्रॉफ्ट में उन लोगों के नाम शामिल होंगे, जिनके गणना प्रपत्र मिले हैं.

वोटर्स अपने डाक्यूमेंट 25 जुलाई 2025 से पहले कभी भी जमा करा सकते हैं. वोटर लिस्ट ड्रॉफ्ट के सामने आने के बाद, अगर किसी डाक्यूमेंट में कोई कमी मिलती है तो ईआरओ दावा और आपत्ति अवधि में जांच के दौरान संबंधित वोटर्स से ऐसे डाक्यूमेंट हासिल कर सकते हैं, जिनका नाम वोटर लिस्ट ड्रॉफ्ट में है.

1.69 करोड़ फॉर्म वापस जमा कराए

चुनाव आयोग की ओर जारी आंकड़ों के मुताबिक, कल रविवार शाम 6 बजे तक 1,69,49,208 फॉर्म भरकर वापस कर दिए गए. 24 जून 2025 तक बिहार में रजिस्टर्ड कुल 7,89,69,844 (करीब 7.90 करोड़) वोटर्स में से अब तक 21.46 फीसदी फॉर्म वापस कर चुके हैं. पिछले 24 घंटों में यानी शनिवार से लेकर कल शाम 6 बजे से 65,32,663 गणना फॉर्म जमा किए जा चुके हैं. फॉर्म जमा करने को लेकर 18 दिन ही बचे हैं.

फॉर्म अपलोडिंग करने का काम भी जोरों पर चल रहा है. अब तक 7.25 फीसदी फॉर्म भी अपलोड हो चुके हैं. आंशिक रूप से भरे गए फॉर्म ईसीआई पोर्टल (https://voters.eci.gov.in) के साथ-साथ ECINET ऐप पर भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं. भरे हुए फॉर्म को वोटर्स खुद ECINET ऐप पर अपलोड कर सकते हैं.

वैशाली अव्वल तो सहरसा में सबसे कम फॉर्म जमा

बिहार में फॉर्म भरने और जमा कराने का काम जोरों से चल रहा है. फॉर्म भरकर जमा कराने के मामले में वैशाली सबसे आगे हैं. यहां पर कल शाम तक 25.83 फीसदी फॉर्म जमा कराए गए. इसके बाद सुपौल (22.46%), नवादा (22.29%), कैमूर (21.98%) और अरवल (20.54%) का नंबर आता है. जबकि सहरसा में सबसे कम (6.43%) फॉर्म जमा कराए गए हैं. सहरसा के अलावा कटियार (7.54%), औरंगाबाद (8.18%), लखीसराय (8.93%) और मधुबनी (9.39%) का नंबर आता है.

दूसरी ओर, इस प्रक्रिया में 77,895 बूथ लेवल एजेंट (बीएलओ) घर-घर जाकर वोटर्स को SIR फॉर्म भरने और उन्हें एकत्र करने में मदद कर रहे हैं. बड़ी संख्या में बीएलओ वोटर्स की लाइव तस्वीरें ले रहे हैं और उन्हें अपलोड भी कर रहे हैं, जिससे वोटर्स को अपनी तस्वीरें क्लिक करवाने की परेशानी से छुटकारा मिले. इसके अलावा इस प्रक्रिया को सुचारू और समय पर पूरा करने के लिए अतिरिक्त 20,603 बीएलओ नियुक्त किए जा रहे हैं.

साथ ही करीब 4 लाख वालंटियर्स जिनमें सरकारी अधिकारी, एनसीसी कैडेट और एनएसएस के लोग आदि शामिल हैं, बुजुर्गों, दिव्यांगों, बीमार और कमजोर आबादी को एसआईआर प्रक्रिया में सुविधा प्रदान करने के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं. साथ ही अलग-अलग राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्त 1,54,977 बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) भी एसआईआर प्रक्रिया में मदद कर रहे हैं.

दूसरी ओर, बिहार वोटर लिस्ट से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट अब 10 जुलाई को सुनवाई करेगा. कोर्ट में TMC सांसद महुआ मोइत्रा, एडीआर, योगेंद्र यादव तीनों याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई होगी. इनके अलावा कई और याचिकाएं दायर की गई हैं.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें