Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

35 साल पहले टूटा था अमिताभ-अनिल और सनी देओल का सपना, नाक के नीचे से ये एक्टर ले गया था नंबर 1 का खिताब

90 के दौर में अमिताभ बच्चन, सनी देओल और अनिल कपूर की फिल्मों का हिंदी सिनेमा में सिक्का चलता था. इन तीनों ही सितारों की फिल्में देखने के लिए दर्शक थिएटर्स में दौड़ पड़ते थे. वहीं साल 1990 में इन तीनों सुपरस्टार्स के साथ-साथ कई और सितारों की फिल्मों ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. ये साल इंडस्ट्री के लिए बेहद खास साबित हुआ था. 35 साल पहले एक के बाद एक रोमांटिक फिल्में रिलीज की गई थीं और इन्हें काफी पसंद भी किया गया था. लेकिन उसी साल एक एक्टर ने अमिताभ-अनिल और सनी की फिल्मों को मात देकरर उनकी नाक के नीचे से नंबर 1 का खिताब हासिल कर लिया था.

90 के दशक फिल्में अपनी कहानी और खूबसूरत गानों के लिए जानी जाती हैं. साल 1990 में सलमान खान, राहुल रॉय, बिग बी, सनी देओल और अनिल कपूर जैसे सितारे अपनी-अपनी फिल्में लेकर थिएटर पर उतरे थे और सभी की फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला था. पैसा भी इन स्टार्स की पिक्चरों ने ठीक-ठाक कमाया था. लेकिन जिस एक्टर की फिल्म इन सभी पर भारी पड़ी थी, वो कोई और नहीं बल्कि सुपरस्टार आमिर खान थे.

अमिताभ-सनी की फिल्मों के थे चर्चे

1990 में अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘आज का अर्जुन’ और ‘अग्निपथ’ रिलीज हुई थी, वहीं सनी देओल ने फिल्म ‘घायल’ रिलीज की थी. ‘घायल’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया था और इसने छप्परफाड़ कमाई भी की थी. वहीं फिल्म ‘अग्निपथ’ कमाई के मामले में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन अमिताभ की एक्टिंग के सभी मुरीद हो गए थे. उनके काम ने दर्शकों को काफी इंप्रेस किया था. महानायक और सनी के अलावा उसी साल साल सलमान खान की बागी, राहुल रॉय की आशिकी, अनिल कपूर की फिल्म किशन कन्हैया और संजय दत्त की थानेदार भी रिलीज हुई थी.

Advertisement Box

आमिर खान की फिल्म के आगे सब हो गए फेल

उस साल रिलीज होने वाली ज्यादातर फिल्में लव स्टोरी थीं. लेकिन जब आमिर खान की फिल्म ‘दिल’ रिलीज हुई तो तमाम सितारे खड़े देखते रह गए. आमिर के साथ इस फिल्म में माधुरी दीक्षित लीड रोल में नजर आईं थीं. इस फिल्म की कहानी भी एक लव स्टोरी थी. लेकिन दर्शकों ने आमिर-माधुरी के काम को काफी पसंद किया और इनकी कैमिस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया. फिल्म गाने खूब पसंद किए गए थे.

2 करोड़ में बनी फिल्म ने की 10 गुना कमाई

इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म दिल में नुपम खेर, सईद जाफरी जैसे सितारे भी मौजूद थे. इस फिल्म को बनाने के लिए मेकर्स ने 2 करोड़ का खर्चा किया था. वहीं फिल्म ने 35 साल पहले 20 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. इतना ही नहीं आमिर खान की ये फिल्म साल 1990 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी. सनी देओल की फिल्म घायल दूसरे नंबर पर छूट गई थी.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें