Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

किसानों के लिए लड़े, महात्मा गांधी संग किया आंदोलन… फिर उन्हीं पर क्यों भड़क गए थे नेहरू को गीता ज्ञान देने वाले गुरु?

स्वामी सहजानंद सरस्वती, जिन्हें किसानों के भगवान के रूप में जाना जाता है. उनका जन्म उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के देवा गांव में हुआ था. लेकिन उनका कार्य क्षेत्र बिहार रहा और उन्होंने किसानों के उत्थान के लिए लगातार कार्य किए. इसलिए बिहार के किसान उन्हें अपना भगवान मानते हैं. आज भगवान स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि है. इस मौके पर गाजीपुर में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जानकार बताते हैं कि स्वामी जी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को गीता का ज्ञान और नेताजी सुभाष चंद्र बोस का भी मार्गदर्शन किया था.

वह बिहार में किसान आंदोलन के जनक के रूप में जाने जाते हैं और यही वजह है कि बिहार के किसानों के लिए स्वामी सहजानंद सरस्वती भगवान का रूप हैं. जीवन पर्यन्त जिंदगी भर उन्होंने किसानों के लिए काम किया और 26 जून 1950 में बिहार के बिहटा में उनका निधन हो गया था. इस दिन बिहार में किसान आंदोलन से जुड़े लोग श्रद्धा के साथ उनकी पुण्यतिथि मनाते हैं. वहीं उनके जन्म स्थान गाजीपुर के देवा गांव समेत तमाम कई इलाकों में उनकी पुण्यतिथि के दिन पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है.

Advertisement Box

गाजीपुर में कार्यक्रम का आयोजन

 

स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर गाजीपुर में बनाए गए स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को दंडी स्वामी सहजानंद सरस्वती की याद में एक कार्यक्रम का आयोजन स्वामी सहजानंद सरस्वती न्यास की ओर से किया गया. इसमें स्वामी जी की जिंदगी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताई गई राह पर लोगों को चलने की बातें कही गईं.

सहजानंद सरस्वती का जीवन

 

22 फरवरी 1889 को गाजीपुर के देव गांव में स्वामी सहजानंद सरस्वती का जन्म हुआ, उनके बचपन का नाम नैरंग राय था और बचपन में ही उनकी पढ़ाई के दौरान उनका मन आध्यात्मिकता की तरफ हो गया था. ऐसे में आध्यात्मिकता की ओर उनका मन रमता देखकर परिवार वालों ने उनकी बाल्यावस्था में ही शादी कर दी थी. संयोग से गृहस्थ जीवन शुरू होने से पहले ही उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई थी. इसके बाद उन्होंने सन्यास ले लिया था और दशानामी दीक्षा लेकर स्वामी सहजानंद सरस्वती हो गए.

‘कैसे लोगे मालगुजरी लठ हमारा जिंदाबाद’

 

दीक्षा लेने के बाद स्वामी जी बिहार चले गए और वहीं पर किसान आंदोलन शुरू किया. उन्होंने उस वक्त नारा दिया था, ‘कैसे लोगे मालगुजरी लठ हमारा जिंदाबाद’ यह नारा बिहार में किसान आंदोलन का सबसे प्रिय नारा बन गया था, जिसे जमींदारों के खिलाफ इस्तेमाल किया गया था. इसी दौरान 5 दिसंबर 1920 को पटना में कांग्रेस नेता के आवास पर महात्मा गांधी से उनकी मुलाकात हुई और उनके ही अनुरोध पर वह कांग्रेस में शामिल हो गए.

आजादी की लड़ाई में कूद पड़े थे

 

1920, यह वह दौर था. जब देश में अंग्रेजी की मनमानी बढ़ती जा रही थी. उन हालातों में महात्मा गांधी के कहने पर स्वामी जी आजादी की लड़ाई में कूद पड़े थे और आंदोलन का केंद्र बिहार को बनाया. उन्होंने बक्सर और गाजीपुर में रहते हुए आजादी की लड़ाई किसानों तक पहुंचाई. उन्होंने जोश भरा और वह भारत छोड़ो आंदोलन का हिस्सा भी बने. आंदोलन के दौरान वह गाजीपुर, वाराणसी, आजमगढ़, फैजाबाद और लखनऊ में जेल में भी रहे. इसके अलावा पटना के बांकीपुर जेल और हजारीबाग केंद्रीय जेल में उन्हें सजा भी झेलनी पड़ी.

महात्मा गांधी से क्यों हो गए थे अलग?

 

इसी दौरान स्वामी जी ने देखा कि जमींदार किसानों का किस तरह से शोषण कर रहे हैं और अपनी जेल यात्रा के दौरान ही वह महात्मा गांधी और उनके समर्थकों का जमीदारों के प्रति नरम रूप देखकर भड़क गए. इसके बाद वह महात्मा गांधी से अलग हुए और किसानों के लिए जीने मरने का प्रण लिया और आजीवन किसानों के लिए ही लड़े.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें