Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान में भारी बारिश से मौसम हुआ तेवरदार, सड़कों पर जलजमाव, यातायात प्रभावित

जयपुर. राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग जयपुर केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, टोंक जिले के निवाई में 165 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जो सबसे अधिक है. इसके बाद जयपुर के चाकसू में 153 मिमी, सवाई माधोपुर के छोटखबरवाड़ा में 139 मिमी, दौसा के सिकराय में 119 मिमी और बूंदी जिले के बूंदी में 116 मिमी बारिश हुई.
जयपुर शहर में मोजामाबाद में 68 मिमी, फागी क्षेत्र में 108 मिमी बारिश दर्ज हुई. जोधपुर के भोपालगढ़ में 65 मिमी बारिश हुई जबकि कोटा के पिपलदा में 108 मिमी, लाडपुरा में 66 मिमी और कोटा एयरो में 115.8 मिमी भारी बारिश दर्ज हुई. वहीं, सवाई माधोपुर तहसील में 70 मिमी बारिश दर्ज हुई है. वहीं शहरों सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है. 

आज कई हिस्सों में हुई भारी बारिश
बारिश की माप के अनुसार, भारी बारिश 64.5 से 115.5 मिमी, बहुत भारी बारिश 115.6 से 204.4 मिमी और अत्यधिक भारी बारिश 204.5 मिमी से ऊपर होती है. 21 जून को राजस्थान के कई हिस्सों में ‘बहुत भारी’ बारिश दर्ज हुई. राज्य में अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान भी यहीं 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं आर्द्रता की औसत मात्रा 75 से 100 प्रतिशत के बीच रही, जो मॉनसून के सक्रिय होने का संकेत है. 

Advertisement Box

मॉनसून की इस बरसात से किसानों को खासा फायदा मिला है. टोंक, जयपुर, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा जैसे जिलों में मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. हालांकि, लगातार बारिश के कारण शहरों में जलभराव, सड़क जाम, और यातायात बाधा जैसी समस्याएं भी बढ़ गई हैं.जयपुर के कई हिस्सों में पानी जमा होने से आवाजाही प्रभावित हुई. ऐसे में प्रशासन को सतर्क रहने और आपात सेवाओं को सक्रिय करने की आवश्यकता है. वहीं जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, बूंदी जैसे जिलों में प्रशासन की आपात टीमों को अलर्ट पर रखा गया है. बारिश के कारण संभावित जनहानि और क्षति को रोकने के लिए प्रशासन ने अपने संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की है.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें