
मोमासर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस
आज मोमासर में भाजपा मोमासर मंडल द्वारा भाजपा का 44 वां स्थापना दिवस मनाया गया !
कार्यक्रम में भाजपा स्थापना से लेकर अब तक के संघर्ष एवं नीतियों की विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओ को बताया गया की भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है तथा भारत देश कांग्रेस मुक्त भारत की ओर अग्रसर है!
इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया! कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विक्रम सिंह पँवार ने पार्टी की रीती नीति और पार्टी की संघर्ष के बारे में जानकारी दी इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष कम लिया, पूर्व सरपंच जेठा राम भामु, सोशल मीडिया के मंडल अध्यक्ष धनराज सोनी, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बजरंग प्रजापत, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि बनवारीलाल मेघवाल, बूथ अध्यक्ष भंवर लाल गोदारा, प्रतापमल नाहटा, खींयाराम भामु, विष्णु भार्गव सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे!