Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

259 रन बनाए, फिर इंजरी, इस बल्लेबाज ने लीड्स टेस्ट से पहले बढ़ाई मुश्किल, टीम इंडिया की प्लेइंग XI का क्या होगा?

इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले जाने वाले पहले टेस्ट की बेला अब करीब है. लेकिन, उससे पहले इंग्लैड में टीम इंडिया की मुश्किल बढ़ गई है. ऐसा उस बल्लेबाज के इंजर्ड होने से हुआ है, जिसने 259 रन बनाए हैं. जो मौजूदा दौरे पर गई टीम इंडिया में इंग्लैंड में दोहरा शतक जमाने वाला इकलौता खिलाड़ी है. हालांकि, ये कारनामा उसने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में कर दिखाया था. हम बात कर रहे हैं करुण नायर की, जो लीड्स टेस्ट से ठीक पहले इंजर्ड हो गए हैं. करुण नायर की पसलियों में चोट लगी है.

क्या बढ़ेगा करुण नायर का इतजार?

करुण नायर को 8 साल बाद टीम इंडिया में मौका मिला है. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट साल 2017 में खेला था. ऐसे में उनकी वापसी पर सबकी निगाहें थी. इस बात की उम्मीद भी थी कि प्लेइंग इलेवन में वो जगह बना सकते हैं. लेकिन उनके कमबैक की उम्मीदों को अब इंजरी से झटका लगा है. करुण नायर की पसलियों में चोट नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए लगी.

Advertisement Box

करुण नायर को पसली में चोट – रिपोर्ट

करुण नायर को प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर चोट लगी है. वो उन्होंने उनकी गेंद मिस की जो सीधा जाकर उनकी पसलियों पर लगी. करुण नायर की इंजरी पर फिलहाल कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है. चोट की गंभीरता को लेकर भी हम दावे से कुछ नहीं कह सकते. उम्मीद यही की जानी चाहिए वो मैच से पहले फिट हो जाएं. क्योंकि अगर ऐसा नहीं हुआ तो टीम को अपने इस इनफॉर्म बल्लेबाज के बिना ही लीड्स टेस्ट में उतरना पड़ सकता है. और ऐसा होने पर करुण नायर की वापसी का इंतजार भी बढ़ सकता है.

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 3 पारियों में 259 रन

करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेले 2 वॉर्म अप मैच की 3 पारियों में 259 रन बनाए थे. अब वो अगर इंजर्ड होते हैं तो उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में कौन लेगा, ये भी एक सवाल रहेगा. हो सकता है कि उस सूरत में फिर अभिमन्यु ईश्वरन के भी खेलने का रास्ता साफ होता दिखे.

इंग्लैंड की प्लेइंग XI

लीड्स टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI क्या होगी, उसका पता तो टॉस के दौरान ही लगता दिखेगा. लेकिन, इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने अपने जो 11 खिलाड़ी भारत को चुनौती देने के लिए चुने हैं, वो इस प्रकार हैं.

बेन स्टोक्स ( कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें