Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंबाला में चाकू से 19 वर्षीय युवक की हत्या, परिजन ने रंजिश से इनकार किया

अंबाला : अंबाला कैंट में बदमाशों के हौंसले बुलंद है। दरअसल, बब्याल में करीब 19 साल के युवक राहुल की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी, जबकि उसका चचेरा भाई विशाल बुरी तरह घायल हो गया। इस मामले में पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मरने वाले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस वारदात पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है दोनों सब्जी बेचने का काम करते थे और चंदपुरा इलाके के रहने वाले थे। जब ये दोनों बब्याल इलाके से गुजर रहे थे, तभी स्विफ्ट डिजायर कार में सवार युवकों ने दोनों को घेर लिया और दोनों से मारपीट की। इस हमले में राहुल की चाकू लगने से मौत हो गई और विशाल बुरी तरह घायल हो गया, जिसका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। परिजनों की माने तो इनका किसी से कोई झगड़ा नहीं था, यह रंजिश का मामला नहीं है।

Advertisement Box

जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे आरोपीः पुलिस

इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि यह मामला पुरानी रंजिश का है और हमला करने वाले युवक बब्याल के ही रहने वाले हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें बना दी गई है। जल्द हमला करने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें