सरदारशहर में गणेशाराम जी की बाड़ी के पास स्थित
मनोकामना पूर्ण गोगामेड़ी पर शुक्रवार रात श्रद्धा और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। लोकदेवता गोगा जी महाराज की स्मृति में आयोजित 12वें विशाल जागरण और जहरीले सांपों के साथ हुए अखाड़े ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबूलाल छोटड़िया एंड पार्टी के भक्ति गीतों से हुई, जिनमें गोगा जी महाराज के जन्म, विवाह और शौर्य गाथाओं का भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण किया गया। चूरू के दुर्गादत्त जी की मैड़ी से आए भक्त गोगराज और अरविंद सैनी की टोली ने रात 1:15 बजे जहरीले सांपों के साथ विशाल अखाड़े का प्रदर्शन कर उपस्थित श्रद्धालुओं को रोमांचित कर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दयनाथजी महाराज उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी का सम्मान बालचंद प्रजापत ने गोगा जी महाराज की प्रतिमा भेंट कर किया।
गोगा जी महाराज का महत्व:
गोगा जी महाराज को हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि वे सांप, बिच्छू जैसे जहरीले जीव-जंतुओं से रक्षा करते हैं। विशेषकर श्रावण और भाद्रपद माह में गोगा जी की पूजा का विशेष महत्व है।
सड़क हादसे में माँ, पत्नि और बहन की मौत, गाँव में शोक की लहर
आयोजन में योगदान और सहयोग
गोगामेड़ी के निर्माण में रमेश जांगिड़ ने ₹51,000, जबकि भंवरलाल पांडे और महावीर प्रजापत ने ₹11,000-₹11,000 का सहयोग दिया। आयोजन को सफल बनाने में बालचंद प्रजापत, सुनील सिंह राजपूत समेत अनेक कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।
कार्यक्रम के दौरान बालचंद प्रजापत, सुनील सिंह राजपूत, उम्मेद प्रजापत, राकेश पारीक, अध्यक्ष परमेश्वरलाल प्रजापत, उपाध्यक्ष रामलाल सैनी, कोषाध्यक्ष भंवरलाल जोशी, सचिव रामस्वरूप शर्मा, उपसचिव ओमप्रकाश जाट, मंत्री पूर्णमल स्वामी, उपमंत्री समेरमल सैनी, महावीर जांगिड़, इंद्राज शर्मा, लखन भोजक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस आयोजन की सफलता में सक्रिय रहे।




















