राजस्थान के दौसा से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां एक सड़क हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हादसा राजस्थान के सालासर बालाजी मंदिर और खाटू श्याम से लौटते वक्त एक पिक अप वैन की कंटेनर से टक्कर होने की वजह से हुआ। पिक अप वैन में 20 से ज्यादा श्रद्धालु बैठे थे। ये सभी यूपी के एटा जिले के असरौला के बताए जा रहे हैं।
बीकानेर में पत्नी की हत्या करने वाले पति को आजीवन-कारावास, चाकू से की हत्या
मृतकों में 7 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल
सभी श्रद्धालु खाटूश्यामजी और सालासर बालाजी के दर्शन कर घर लौट रहे थे। हादसा वापी थाना क्षेत्र में हुआ। कंटेनर से टक्कर होने की वजह से 10 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सात बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं। दुर्घटना में घायल हुए कई लोगों की हालत गंभीर है, ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। सभी घायलों को दौसा से जयपुर रेफर कर दिया गया है।
दौसा के जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा, “शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, बापी के पास हुए एक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. 9 लोगों को इलाज के लिए रेफर किया गया है और 3 का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. यह हादसा एक यात्री पिकअप और एक ट्रेलर ट्रक के बीच हुआ है.”




















