Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हम देश और सेना के साथ, पीएम मोदी से नहीं चाहिए देशभक्ति सर्टिफिकेट : रंधावा

जयपुर: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी व सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोकसभा में बहस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांग्रेस पर सवाल उठाने पर पलटवार किया. रंधावा ने कहा कि पूरा देश जानता है कि कांग्रेस अपने मुल्क और सेना के साथ खड़ी है. हमें पीएम मोदी से देशभक्ति का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए. रंधावा ने जयपुर में एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि पीएम पहलगाम हमले में मारे लोगों को हिंदू बता रहे हैं, जबकि वो हिंदू नहीं, हिंदुस्तानी थे. पीएम मोदी से ऐसे बयान की अपेक्षा नहीं थी.

हम 1965 और 71 में पाक को घुटनों पर लाए: रंधावा ने कहा कि पीएम को याद रखना चाहिए कि कांग्रेस सरकार ने 1965 और 1971 की जंग में पाक को घुटनों पर ला दिया था. 1965 में पाक के लगभग एक लाख सैनिकों को बंदी बनाया था. 1971 में पाक के दो टुकड़े किए थे. पीएम मोदी भले इस मामले में इंदिरा गांधी का नाम ना लें, लेकिन सैन्य अधिकारी का नाम तो लेना ही चाहिए. हमने पाक का वो हाल कर दिया था कि 50 साल तक पाक ने कभी सिर नहीं उठाया.

Advertisement Box

ट्रंप के बयान पर क्यों नहीं बोले मोदी: रंधावा ने कहा कि हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर तो अच्छा किया, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप बार-बार व्यापार की धमकी देकर सीजफायर कराने की बात कर रहे हैं. पाक के जनरल को लंच पर बुलाया, इस पर पीएम मोदी को मुंह खोलना चाहिए. अपने भाषण में भी इसका जिक्र नहीं किया. इस पर पीएम को बोलना चाहिए था. 1971 की जंग में पाक बार-बार हमारे सामने सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था, लेकिन हमने उसकी एक ना सुनी. 24 घंटे उस पर हमला किया, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीजफायर हुआ तो उसी रात पाक ने राजस्थान व पंजाब के सीमावर्ती जिलों में ड्रोन हमले किए थे.

फील्ड से दूर भाजपा नेता: कांग्रेस नेता रंधावा ने कहा कि ‘पंजाब के सीमावर्ती जिलों से लोकसभा का सांसद हूं, जो पठानकोट से डेरा बाबा तक आता है. मैं चार दिन अपने क्षेत्र में था, लेकिन भाजपा का कोई नेता फील्ड में नजर नहीं आया’. पाक प्रॉक्सी वॉर लड़ रहा है. पीएम मोदी ने भाषण में एक बार भी नहीं कहा कि पाक पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में ड्रोन के जरिए अवैध हथियार और ड्रग्स भेज रहा है. प्रधानमंत्री को खुद के बजाय सेना को क्रेडिट देना चाहिए. भारत को सीजफायर नहीं करना चाहिए था. पाक के तीन टुकड़े करने चाहिए थे-सिंध, बलूचिस्तान और पंजाब ताकि वह दोबारा सिर नहीं उठा सके.

इतने दिन कहां छिपा था मास्टरमाइंड: रंधावा ने कहा कि सरकार पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड को मारने का दावा कर रही है, लेकिन यह भी बताएं कि इतने दिन वो कहां रहा और उसे पहले क्यों नहीं मार गिराया? आतंकियों को मारना हमारी सरकार का फर्ज है, लेकिन इसमें देरी की गई. इस पर गृहमंत्री को जवाब देना चाहिए था. इस मामले में विपक्षी दल सरकार के साथ हैं. गैंगस्टर और आतंकियों को खत्म करना सरकार की जिम्मेदारी है, चाहे वो केंद्र की हो या राज्य की. जहां भी गुंडागर्दी और लॉ एंड ऑर्डर खराब होने की नौबत आए, सरकार को दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें