Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्टेज पर जयमाला के बाद बोला दूल्हा-फॉर्च्यूनर कार चाहिए:दुल्हन के पिता ने रोते हुए कहा- मेरे पास इतने पैसे नहीं

शादी में फेरों से पहले स्टेज कार्यक्रम के बाद दूल्हे ने दुल्हन के पिता के सामने फॉर्च्यूनर कार की डिमांड रख दी। बोला- कार नहीं मिली तो शादी नहीं करूंगा। पिता ने तुरंत प्रबंध करने में अक्षमता जाहिर की तो दूल्हा आधी बारात लेकर वहां से भाग गया। दुल्हन के पिता ने रविवार सुबह रोते हुए बताया-गाड़ी के पैसे नहीं थे, इसलिए शादी कैंसिल कर दी।

मामला झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना इलाके के एक गांव का है। यहां शनिवार रात एक शादी समारोह था। दुल्हन पक्ष की तरफ से अच्छी व्यवस्थाएं की गई थी। स्टेज पर जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। काफी संख्या में मेहमान आए हुए थे। यहां तक सब ठीक था लेकिन जयमाला के तुरंत बाद अचानक गहमा-गहमी हो गई

Advertisement Box

दूल्हे ने की दहेज में लग्जरी कार की डिमांड

पता चला कि दुल्हे नीतीश ने दहेज की डिमांड कर दी है। उसने शर्त रखी कि फॉर्च्युनर कार मिलेगी तब फेरे करेगा। पहले तो लगा कि नीतीश मजाक कर रहा है। लेकिन वह कार्यक्रम छोड़कर कमरे में जा बैठा। लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ। अपनी जिद पर अड़ा रहा।
दुल्हन के पिता ने बताया- 3 महीने पहले पाटन (नीमकाथाना) निवासी रमेश के बेटे नीतीश के साथ बेटी की सगाई की थी। शादी की बात पक्की थी। सभी तरह का लेन-देन और खर्च हुआ था। कल (शनिवार) को दूल्हा पक्ष बारात लेकर यहां आ गए। सब कुछ ठीक था। स्टेज का कार्यक्रम चल रहा था।
जयमाला हो जाने के बाद अचानक नीतीश ने कहा कि मुझे फॉर्चूनर कार चाहिए। मेरे पास कार के पैसे नहीं थे। इसलिए दूल्हे ने शादी कैंसिल की और बारात के कुछ लोगों को लेकर चला गया। वह फिर वापस नहीं लौटा। मैं कपड़े सिलकर अपने परिवार का गुजारा चलाता हूं। मेरी बेटी (दुल्हन) प्राइवेट स्कूल में टीचर है और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। दूल्हा नीतीश इंश्योरेंस कंपनी में प्राइवेट जॉब करता है। उसके पिता विदेश में मजदूर हैं।
हालांकि आधी बारात रविवार सुबह तक गांव में ही डटी रही और दूल्हे को समझाने की कोशिशें की जाती रही। लेकिन दूल्हा नहीं लौटा।
दूल्हे के इस कदम से शादी की खुशियां गम में बदल गई। रविवार सुबह विवाह स्थल पर कुछ लोग इसी मुद्दे पर बात करते दिखे।
इस घटना ने विवाह समारोह को दुखद और तनावपूर्ण बना दिया। घटना के बाद वधु पक्ष गहरे सदमे में है। स्थानीय लोगों की मानें तो यह मामला दहेज प्रथा की क्रूरता को उजागर करता है, जिसमें एक सुंदर और शिक्षित लड़की का घर बसने से पहले ही उजड़ गया। ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने इस पूरे प्रकरण की कड़ी निंदा की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई हो और ऐसे लालची लोगों को सबक सिखाया जाए।
गुढ़ागौड़जी थाना इंचार्ज राम मनोहर ठोलिया ने बताया- अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलेगी तो मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

*समाचार हाउस*

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें