Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सौरव गांगुली का नाम लेकर जीत गया इंग्लैंड! लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की हार के बाद क्यों आया दादा का नाम?

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया को हार मिली. भारतीय टीम ने महज 22 रनों से ये मुकाबला गंवाया. लॉर्ड्स में हार के बाद बेन स्टोक्स ने गजब खुलासा. उन्होंने बताया की 23 साल पहले लॉर्ड्स की बालकनी में टीशर्ट उतारकर लहराने वाले सौरव गांगुली की याद दिलाकर ही इंग्लैंड की टीम चैंपियन बनी. स्टोक्स ने बताया कि उन्होंने पांचवें दिन के खेल से पहले जोफ्रा आर्चर को लॉर्ड्स की बालकनी पर टीशर्ट लहराने वाला किस्सा सुनाया. उन्होंने आर्चर को बताया कि कैसे गांगुली ने वहां टीशर्ट लहराई थी. वो कहानी आर्चर के लिए प्रेरणा बनी और उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ गेम चेंजिंग स्पेल फेंक मैच का रुख इंग्लैंड की ओर मोड़ दिया.

स्टोक्स ने आर्चर को सुनाई सौरव गांगुली की कहानी

स्टोक्स ने बताया, ‘मैंने सुबह आर्चर से कहा, ‘तुम्हें पता है आज का दिन क्या है? भारत ने आज ही के दिन 300 से ज्यादा रन चेज किए और गांगुली ने शर्ट लहराई थी.’ आर्चर को लगा कि ये वर्ल्ड कप फाइनल था, जो आज से छह साल पहले हुआ था.’ लेकिन आर्चर को 6 साल पहले 2019 में वर्ल्ड कप फाइनल याद था जो इंग्लैंड ने 14 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीता था. आर्चर ने इसके बाद कहर बरपाती हुई गेंदबाजी की और वो ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर का विकेट ले उड़े.

Advertisement Box

आर्चर ने किया बाएं हाथ के बल्लेबाजों का शिकार

जोफ्रा आर्चर पूरे चार सालों के बाद टेस्ट मैच खेल रहे थे और इस खिलाड़ी ने वापसी के साथ ही अपना लोहा मनवा दिया. आर्चर ने लॉर्ड्स टेस्ट में पांच विकेट झटके. दिलचस्प बात ये है कि उनके सभी शिकार बाएं हाथ के बल्लेबाज रहे. पहली पारी में उन्होंने जायसवाल और सुंदर को आउट किया. दूसरी पारी में वो एक बार फिर जायसवाल और सुंदर का विकेट ले गए और ऋषभ पंत को आउट कर उन्होंने इंग्लैंड की जीत तय कर दी. वैसे इंग्लैंड की टीम की जीत के हीरो बेन स्टोक्स रहे जिन्होंने मैच में पांच विकेट लेने के साथ-साथ 77 रनों का योगदान भी दिया. यही नहीं उन्होंने पहली पारी में पंत को रन आउट भी किया जिसने इस मैच की दशा और दिशा बदली. साथ ही उनकी कप्तानी भी कमाल रही.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें