Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेसोमूं स्कूल में छात्र प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारूं

बीकानेर संभाग की प्रमुख शिक्षणो मे से एक सेसोमूं स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह (Investiture Ceremony) का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन स्कूल के चेयरमैन एन आर आई श्री जगदीश प्रसाद मूंधड़ा, वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पद्मा मूंधड़ा की अनुप्रेरणा एवं प्राचार्य श्री सुब्रत कुंडु के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

Advertisement Box

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लॉयंस इंटरनेशनल कैबिनेट मेंबर एवं सेसोमूं मैनेजिंग कमेटी के सदस्य श्री महावीर माली की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने प्रेरणास्पद संबोधन में नव-निर्वाचित नेतृत्व टीम को बधाई देते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और सहयोगपूर्ण नेतृत्व के लिए प्रेरित किया।

हेड बॉय के रूप में कक्षा बारहवीं वाणिज्य वर्ग के हार्दिक सिंघी को तथा हेड गर्ल के रूप में कक्षा बारहवीं वाणिज्य वर्ग की छात्रा आस्था सोनी को चुना गया। इस अवसर पर स्कूल के चारों सदनों — एमरल्ड, रूबी, सैफायर और टोपाज से कैप्टन, वाइस कैप्टन एवं हाउस प्रीफेक्ट भी चुने गए। सभी नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को बैज प्रदान कर पदभार सौंपा गया। सभी प्रतिनिधियों ने पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन की शपथ ली।

प्राचार्य श्री सुब्रत कुंडु ने सभी नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह अवसर न केवल गौरव का है, बल्कि जिम्मेदारी का भी है। उन्होंने कहा कि नेतृत्व का असली अर्थ है—दूसरों के लिए उदाहरण बनना, मिलकर काम करना और हर परिस्थिति में संयम और अनुशासन बनाए रखना। उन्होंने विश्वास जताया कि यह नई टीम अपने समर्पण और मेहनत से स्कूल का नाम रोशन करेगी और अपने साथियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें