Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सात समंदर पार अफ्रीका में हुए हमले से कांपा जयपुर का यह परिवार, 12 दिन से घुट-घुटकर जी रहा है…बड़ी है पीड़ा

जयपुर. पश्चिम अफ्रीकी देश माली में पिछले दिनों हुए आतंकी हमले में तीन भारतीय बंधक बना लिए गए थे. बंधक बनाए गए लोगों में जयपुर शहर के रहने वाले 61 साल के बुजुर्ग प्रकाशचंद जोशी भी शामिल हैं. आतंकियों ने वहां जिस सीमेंट प्लांट पर हमला किया था जोशी उसके प्रोजेक्ट मैनेजर थे. 12 दिन बीत जाने के बाद भी वे अभी तक रिहा नहीं हो सके हैं. जयपुर में रहने वाले उनके परिवार के लोग बेहद परेशान हैं. परिवार का एक-एक पल आंसुओं और आशंकाओं के बीच बीत रहा है. अभी तक कहीं से कोई मदद नहीं होने से मायूस परिवार ने अब सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है. परिवार को पूरा यकीन है कि पीएम मोदी बंधक बनाए गए भारतीयों को छुड़ाकर उन्हें सुरक्षित भारत लाने का काम जरुर करेंगे.

जयपुर शहर के मारवाड़ी परिवार के रहने वाले प्रकाशचंद जोशी देश विदेश की अधिकांश बड़ी सीमेंट कंपनियों में बतौर प्रोजेक्ट मैनेजर काम कर चुके हैं. हैदराबाद की एक कंपनी पश्चिम अफ्रीकी देश माली में सीमेंट का एक प्लांट लगा रही है. कंपनी ने प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर इस प्लांट की जिम्मेदारी प्रकाशचंद जोशी को दी थी. वे 30 मई को तीन महीने के लिए भारत से रवाना हुए थे. प्लांट में ही उन्हें और भारत से गए दूसरे लोगों को रहने की जगह दी गई थी.
अज्ञात बंदूकधारी आतंकियों ने हमला कर दिया था
एक जुलाई को शाम करीब सात बजे उनके प्लांट पर सौ से ज्यादा अज्ञात बंदूकधारी आतंकियों ने हमला कर दिया था. आतंकियों ने पूरे प्लांट में जमकर तोड़फोड़ करते हुए वहां आगजनी और लूटपाट की. प्लांट को तबाह करने के बाद आतंकी प्रकाशचंद जोशी के साथ ही दो अन्य भारतीयों को अगवा कर अपने साथ ले गए. तीन चार दिन बाद तीनों की एक तस्वीर भी जारी की गई. तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्हें किसी जंगली इलाके में रखा गया है. इस हमले की जिम्मेदारी अल-कायदा से जुड़े संगठन ‘जमात नुसरत अल-इस्लाम वल मुस्लिमीन’ ने ली थी.
आखिरी बार बातचीत हमले से एक दिन पहले 30 जून को हुई थी
प्रकाश जोशी की परिवार वालों से आखिरी बार बातचीत हमले से एक दिन पहले 30 जून को हुई थी. परिवार वालों को उनके अगवा होने की जानकारी कंपनी की तरफ से दो दिन बाद दी गई. अगवा कर बंधक बनाए जाने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. प्रकाश जोशी के परिवार में पत्नी सुमन के अलावा उनकी दो बेटियां हैं. पूरा परिवार तब से बेहद परेशान है. पत्नी सुमन की आंख के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. मुंबई में जॉब कर रही बड़ी बेटी चित्रा बीमार मां को संभालने के लिए जयपुर आ गई है. 

Advertisement Box

अनहोनी की आशंका उन्हें हर वक्त सताती रहती है
परिवार लगातार माली की राजधानी बमाको में स्थित भारतीय दूतावास के साथ ही हैदराबाद की कंपनी और भारतीय विदेश मंत्रालय से संपर्क में है. दूतावास और कंपनी की तरफ से उन्हें लगातार जल्द ही सब कुछ ठीक होने का भरोसा दिलाया जा रहा है. लेकिन विदेश मंत्रालय उनके मेल और ट्वीट का जवाब भी नहीं दे रहा है. परिवार के लोग बेहद डरे हुए हैं. किसी अनहोनी की आशंका उन्हें हर वक्त सताती रहती है.
अब पीएम नरेंद्र मोदी से लगाई मदद की गुहार
जयपुर शहर के वैशाली नगर इलाके में चित्रकूट रोड पर रहने वाला परिवार अब पीएम नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगा रहा है. परिवार का मानना है कि पीएम मोदी ने दुनिया के तमाम देशों में फंसे हुए भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने का काम किया है. परिवार ने पीएम मोदी से गुहार लगाई है कि वे इस मामले में भी दखल दें और प्रकाश चंद जोशी के साथ ही बंधक बनाए गए दो अन्य भारतीयों को वहां से छुड़ाकर सुरक्षित हिंदुस्तान वापसी कराएं. पत्नी सुनीता और बड़ी बेटी चित्रा का कहना है कि उन्हें अब बस भगवान और पीएम मोदी का ही आसरा है.
Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें