Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वैभव सूर्यवंशी ने बताया अपना अगला टारगेट, ODI में ठोकना चाहते हैं दोहरा शतक; गिल से सीखी ये चीज

IPL के बाद इंग्लैंड में तबाही मचा रहे 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपने अगले टारगेट का खुलासा कर दिया है। वह भी वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाना चाहते हैं। वैभव के मन में दोहरा शतक बनाने का खयाल तब आया जब इंग्लैंड के खिलाफ चौथे वनडे में वह 143 के स्कोर पर आउट हो गए। वैभव ने बताया कि उनके पास और अधिक रन जोड़ने का मौका था, मगर एक खराब शॉट की वजह से वह आउट हो गए। वैभव ने इस दौरान यूथ वनडे में सबसे तेज शतक ठोकने का रिकॉर्ड अपने नाम किया, वहीं वह यूथ वनडे में सबसे कम उम्र में भी शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बने।

बीसीसीआई ने वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी किया है जिसमें 14 साल का यह खिलाड़ी अपने इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में बात कर रहा है, साथ ही उसने अपने दोहरे शतक के अगले टारगेट के बारे में भी बताया है।

Advertisement Box

वैभव सूर्यवंशी ने कहा, “मुझे पता नहीं था कि मैंने रिकॉर्ड बनाया है, हमारे टीम मैनेजर अंकित सर ने मुझे बताया।”

शुभमन गिल से वैभव सूर्यवंशी को काफी इंस्पिरेशन मिली है। गिल ने जब एजबेस्टन टेस्ट में दोहरा शतक ठोका तो वैभव वहां मौजूद थे।

भारतीय टेस्ट कप्तान को लेकर वैभव सूर्यवंशी ने कहा, “काफी इंस्पिरेशन मिला उनसे, मैने गेम देखा, 100 और 200 बनाने के बाद उन्होंने गेम छोड़ा नहीं और टीम को आगे ले गए।”

143 रनों पर आउट होने को लेकर वह बोले, “मैं और लंबा कर सकता था क्योंकि काफी टाइम था मेरे पास, 20 ओवर बचे थे। एक शॉट था जो मैं 100 प्रतिशत नहीं दे पाया जिसकी वजह से मैं आउट हो गया।”

वैभव सूर्यवंशी ने अपने अगले टारगेट को लेकर कहा, “अगले मैच में ट्राई करूंगा कि 200 करूं और पूरे 50 ओवर खेलूं। जितने मैं रन करूंगा टीम को फायदा मिलेगा। अगले मैच में मैं कोशिश करूंगा पूरा मैच खेलूं, यही मेरा फोकस रहेगा।”

इस धमाकेदार पारी के साथ वैभव यूथ वनडे में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए हैं, उन्होंने सरफराज खान का एक दशक पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सरफराज ने 2013 में साउथ अफ्रीका अंडर-19 के खिलाफ 15 साल और 338 दिन की उम्र में शतक लगाया था। वैभव की यह उपलब्धि उन्हें यूथ वनडे में दुनिया भर में सबसे कम उम्र का शतक लगाने वाला खिलाड़ी भी बनाती है, उन्होंने बांग्लादेश के नजमुल हुसैन शंतो को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 2013 में 14 साल और 241 दिन की उम्र में शतक बनाया था।
Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें