Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लेडी टीचर कॉलेज स्टूडेंट से बोली- Marry Me… सामने से मिला ऐसा जवाब, आव देखा न ताव, दे दी जान

प्यार पर किसी का बस नहीं होता. यह तो कभी भी कहीं भी और किसी से भी हो सकता है. मध्य प्रदेश के खंडवा में भी एक महिला टीचर को अपने ही स्टूडेंट से प्यार हो गया. उसने छात्र से पूछा- विल यू मैरी मी (मुझसे शादी करोगे) ? छात्र ने ऐसा जवाब दिया, जिसे सुन टीचर को बहुत बड़ा झटका लग गया. फिर टीचर ने दुखी होकर अपनी जान दे दी. पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और उस छात्र को हिरासत में ले लिया. फिलहाल उससे पूछताछ जारी है.

घटना पुनासा चौकी क्षेत्र की है, यहां आईटीआई कॉलेज में पढ़ाने वाली 24 वर्षीय टीचर प्रिया यादव को अपने स्टूडेंट सपन यादव से प्यार हो गया था. सपन भी 24 साल का है. जब सपन ने शादी से इनकार कर दिया तो प्रिया को काफी दुख हुआ, उसने फिर शुक्रवार को अपने घर में फांसी लगा लिया. सपन ने आसपास के लोगों की मदद से प्रिया को फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Advertisement Box

पढ़ाई के दौराने हुआ प्यार

पुलिस पूछताछ में सपन ने बताया कि वह आईटीआई नर्मदा नगर में पढ़ता है. प्रिया वहां कुछ सालों से गेस्ट टीचर के रूप में पढ़ाती थी. पढ़ाई के दौरान ही दोनों में प्यार हो गया. मोबाइल पर उनकी बातें शुरू हुईं. धीरे-धीरे यह रिश्ता गहरा होता गया. दोनों का पिछले एक साल से अफेयर चल रहा था. दोनों सजातीय थे और परिवार वाले भी रिश्ते से वाकिफ थे.

शादी का रख दिया प्रपोजल

शुक्रवार को प्रिया ने सपन को अपने घर बुलाया. घर पर प्रिया ने सपन से शादी करने की बात कही. इस पर सपन ने कहा कि वह पहले अपने पैरों पर खड़ा होना चाहता है. वह कोई काम-धंधा करना चाहता है. उसके बाद ही वह शादी करेगा. यह सुनकर प्रिया नाराज हो गई. उन्होंने अपना मोबाइल फोन जमीन पर पटक कर तोड़ दिया. फिर वह कमरे के अंदर चली गई. करीब आधे घंटे तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली. तब सपन ने छत पर जाकर कमरे की खिड़की से झांका तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए. प्रिया ने कमरे में फांसी लगा ली थी.

सुसाइड नोट भी लिखा था

बताया जा रहा है कि प्रिया ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था. इसमें उसने जीवन से हारने की बात कही थी. हालांकि, उसने किसी का नाम नहीं लिखा था. फिलहाल, पुलिस इस मामले में सपन से पूछताछ कर रही है. मामले में आगामी जांच जारी है. उधर प्रिया के घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें